हरियाणा से की जा रही है तस्करी शराब माफिया गिरफ्तार

पुलिस के द्वारा हिंदी मैग्जीन के मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार राठौर उत्तराखण्ड देहरादून।।
थाना क्लेमेंटटाउन*
*20 पेटी अवैध हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब व कार सहित दो शराब तस्कर गिरफ्तार* श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय देहरादून के आदेशानुसार नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर/ पुलिस अधीक्षक अपराध, सहायक पुलिस अधीक्षक महोदय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी महोदय के दिशा निर्देशन में थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस द्वारा दिनांक 16-02-18 को चैेकिंग/ शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान टर्नर रोड तिराहा फ्लाई ओवर के नीचे क्लेमेंटटाउन से 02 अभियुक्तगणों को 240 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब मार्का हरियाणा की तस्करी करते मय वाहन सं0-HR-03Q-6471 (कार) सहित गिरफ्तार किया गया है| अभियुक्त गणों के विरुद्ध थाना क्लेमेंटटाउन पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है| अभियुक्त गणों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा|
*नाम पता अभियुक्तगण*-
1-जितेंद्र पुत्र सुरजीत सिंह निवासी ग्राम अंधेरी थाना नारायणगढ़ जिला अंबाला हरियाणा उम्र-28वर्ष
2- विवेक सैनी पुत्र छज्जू राम सैनी निवासी रामगढ़ थाना नाडा साहिब जिला पंचकुला हरियाणा उम्र-27 वर्ष
*बरामदगी*-
1- 20 पेटी कुल 240 बोतल अंग्रेजी शराब (पार्टी स्पेशल)हरियाणा मार्का
2-वाहन सं0-HR-3Q-6471 verna CAR
*पंजीकृत अभियोग*-
1-मु0अ0सं0-29/18 धारा-60/72 आबकारी अधिनियम
*पूछताछ का विवरण* अभियुक्त गणों द्वारा पूछताछ में बताया कि वह हरियाणा मार्का की शराब की तस्करी कर हरियाणा से सस्ते दामों में खरीदकर देहरादून व अन्य जगह महंगे दामों में बेचते हैं|
### *पुलिस टीम*
1..दिलबर सिंह नेगी, थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन
2..उपनिरीक्षक आशीष रावत
3..कांस्टेबल सुशील बलूनी
4..कांस्टेबल पंकज कुमार
5..कांस्टेबल अरशद कुमार
6..कांस्टेबल सतीश कुमार
7..कांस्टेबल मनोज




