FeaturedUttarakhand News

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज मसूरी के महामंत्री बने सलीम अहमद।

रिपोर्टर सुमित कंसल मसूरी

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज मसूरी के महामंत्री बने सलीम अहमद।

मसूरी। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज उत्तराखण्ड प्रदेश संगठन की बैठक का आयोजन लंढौर स्थित एक होटल के सभागार में किया गया। जिसमें युव जन समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि विकास चौहान जी की अध्यक्षता में की गई।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जनमत जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बालेश गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य आंदोलनकारी सुमिता शर्मा ध्यानी मौजूद रही। बैठक में सर्वप्रथम प्रदेश सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही आयोजित बैठक में नए पदाधिकारियों को संगठन में जिम्मेदारी सौंपी गई जिसमें शहर संयोजक एवं शहर महामंत्री पद पर श्रमिक नेता सलीम अहमद, शहर महामंत्री रामपाल भारती, महिला प्रकोष्ठ शहर सचिव पूजा, पूजा सुद को शहर संगठन मंत्री, शहर सचिव महिला प्रकोष्ठ पद पर उषा देवी, को शाखा अध्यक्ष राजमंडी मसूरी, अनीता केसला कचहरी मसूरी शाखा अध्यक्ष, शिवानी संयुक्त सचिव, अमन कुमार युवा प्रकोष्ठ सचिव, सुरेन्द्र शहर संयोजक मसूरी, प्रताप शहर उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का संगठन में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन कर सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी गई। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के जिला महासचिव कृष्णा गोदियाल, शहर अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन मंत्री प्रवक्ता भरत लाल, शहर महामंत्री पूजा ढींगरा, शहर कोषाध्यक्ष दीपक टम्टा, शहर सलाहकार राजेश शर्मा, शहर उपाध्यक्ष महिला सर्तमा, शहर सचिव प्रतिमा देवी, शहर संगठन मंत्री अजय कुमार उर्फ राजू, आदि अन्य मौजूद रहे। बैठक की संयोजक युव जन समाज की प्रदेश महासचिव एवं मसूरी प्रभारी माधुरी टम्टा, मसूरी शहर अध्यक्ष भरत लाल, व महिला अध्यक्ष बबीता बेलवाल भी मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button