FeaturedNational NewsUttarakhand News

ऋषिकेश, आबू धाबी, (यू.ए.ई) में आयोजित होने जा रही पांचवी एशियन जु–जित्सु चैंपियनशिप में ऋषिकेश की मार्शल आर्ट कोच शिवानी गुप्ता भारत देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

..5वीं एशियन जु–जित्सु प्रतियोगिता, आबू धाबी में ऋषिकेश कीे शिवानी गुप्ता करेंगी भारत देश का प्रतिनिधित्व

दिनांक 13 से 16 सितंबर 2021 तक आबू धाबी, (यू.ए.ई) में आयोजित होने जा रही पांचवी एशियन जु–जित्सु चैंपियनशिप में ऋषिकेश की मार्शल आर्ट कोच शिवानी गुप्ता भारत देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

जानकारी देते हुए जु–जित्सु एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड एवं इंडिया के महासचिव विनय जोशी जी ने बताया कि दिनांक 13 से 16 सितंबर 2021 तक आबू धाबी (यू.ऐ.ई) में जु–जित्सु एशियन यूनियन (जेजेऐयू) के नेतृत्व में आयोजित होने जा रही पांचवी एशियन जु–जित्सु चैंपियनशिप 2021 म जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा शिवानी गुप्ता का चयन हुआ है जु–जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वधान में भारतीय जु–जित्सु टीम में शामिल होते हुए भारत देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। और आगे उक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडी ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओ.सी.ए) के नेतृत्व में बैंकॉक, चोनबुरी में आयोजित होने वाले छठवें एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट्स 2021 गेम्स के लिए क्वालीफाई करेंगे।

और आगे शिवानी गुप्ता ने बताया कि जुजित्सु खेल को अट्ठारहवें एशियाई खेल, जो कि जकार्ता पालेमबांग 2017 के नाम से भी जाने जाते हैं, सम्पूर्ण एशिया की सबसे बड़ी बहु खेल प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन मध्य  इण्डोनेशिया  के  जकार्ता  और पालेमबांग शहरों में किया गया था।

जिसमे जुजित्सु खेल को भी शामिल किया गया । एवं आगामी 2022 एशियाई खेल, जो कि उन्नीसवें एशियाई खेल एक बहु-खेल प्रतियोगिता है जो कि  हांगझोऊ, चीन में सितम्बर माह 2022 तक आयोजित होंगी। हांगझोऊ चीन का तीसरा नगर है जो एशियाई खेलों का आयोजन कर रहा है। इसमें भी जुजित्सु खेल को शामिल किया गया है। एवं जु–जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया को भारत सरकार, मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स से मान्यता मिलने पर इस खेल की ओर तेजी से खिलाड़ीयों का रुझान बढ़ रहा है।

सभी खिलाड़ी 10 सितंबर 2021 को दिल्ली के लिए रवाना होंगे एवं दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई के लिए रवाना होंगे।
इस खुशी के मौके पर विधान सभा अध्यक्ष माननीय प्रेम चंद अग्रवाल , महापौर नगर निगम अनीता ममगाई , मुनी की रेती नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी , पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दीप शर्मा , देवभूमि ऋषिकेश कराटे ट्रेनिंग सेंटर के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह तोमर ,महासचिव अलक्षेंद्र सिंह , SIKAI इंडिया प्रेसिडेंट शिहान नरेंद्र चौहान , SIKAI उत्तराखंड प्रेसिडेंट शिहान हिमांशु कुलेठा , SIKAI उत्तराखंड महासचिव सेंसाई मिंटू सैनी , सेंसाई विनोद लखेरा , सेंसाई विशान छेत्री ,परम श्रद्धेय ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी प्रमुख जयराम आश्रम, जिला पंचायत सदस्य आरती गॉड , समाजसेवी मानव जौहर , अध्यक्ष चारू माथुर कोठारी इनरव्हील क्लब ऋषिकेश,aicc सदस्य जयेंद्र रमोला , महिला मोर्चा महामंत्री सीमा रानी , समाजसेवी प्रिंसी रावत , समाजसेवी नीरजा गोयल , समाजसेवी विपिन डोगरा , समाजसेवी प्रिया अरोड़ा , समाजसेवी प्रिया रतूड़ी ,प्रदीप कोहली , सरमिष्ठा पटेल ,वायु सेना अधिकारी देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी ,सरोजनी थपलियाल , समाजसेवी रितिक खेल प्रेमियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनाएं दी।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button