FeaturedNational NewsUttarakhand News

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने वार्ड नं0 42 में बांटी खाद्य सामग्री।

“पुलिस के द्वारा”हिंदी मैगजीन के संवादाता दीपक सैलवान देहरादून।
देहरादून।कैंट विधान सभा में आज 29 अप्रैल को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कांवली गांव वार्ड न0 42 में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ किये जा रहे राहत व बचाव के कार्यों को देखते हुए क्षेत्र की जनता को खाद्यान्न किट, सेनिटाइजर,मास्क, गल्फ़स,साबुन वितरित किया गया।इस अवसर पर कांग्रेस महा नगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि कहा कि कोरोना वायरस महामारी के इस संकट के दौर में आज प्रदेश सरकार कहीं कुछ करती हुई दिखाई नहीं दे रही है,आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा अपने निज़ी संसाधनों से गरीब जरूरतमन्दों को खाद्यान्न किट,पका हुआ भोजन के साथ साथ वायरस से बचाव के लिये मास्क,गल्फ़स,सेनिटाइज़र भी उपलब्ध कराया जा रहा है।उन्होंने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए, कहा कि इस भीषण संकट की घड़ी में कोरोना फाइटर्स के रूप में कार्य कर रहे कांग्रेस पार्टी के सभी साथी बधाई के पात्र हैं।इस मौके पर केवल सिंह पुंडीर,रमन पुंडीर व अन्य साथी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button