FeaturedUttarakhand News

गढवाली भोजन पर अंग्रेजी पुस्तक द हेवेनली एबोड का डा. निशंक ने लोकार्पण किया।

रिपोर्टर सुमित कंसल मसूरी

गढवाली भोजन पर अंग्रेजी पुस्तक द हेवेनली एबोड का डा. निशंक ने लोकार्पण किया।

मसूरी। गढवाली खाने पर लिखी गई पुस्तक द हेवेनली एबोड का लोकार्पण प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व मानव संसाधन मंत्री सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने बतौर मुख्य अतिथि किया। इस मौके पर उन्होंने कहा उत्तराखंड देवभूमि है और यहां का खाना मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से देश विदेश में उत्तराखंड के खाने के बारे में पता चलेगा व लोग इसका आनंद लेंगे।


कुलडी स्थित एक होटल के सभागार में युवा लेखिका व सैफ स्मृति हरि एवं आशु जैन द्वारा उत्तराखंडी भोजन पर लिखी अंग्रेजी पुस्तक द हेवेनली एबोड का लोकार्पण करने के बाद बतौर मुख्य अतिथि डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि है और यहां पर ही वेद पुराण, उपनिशद लिखे गये और आयुष भी यहीं से पूरे विश्व में गया। उन्होंने कहा कि अगर तन ठीक नही ंतो मन ठीक नहीं रह सकता। इसलिए तन का ठीक होना जरूरी है इसलिए उत्तराखंडी भोजन में शरीर को स्वस्थ्य रखने के सारे तत्व शामिल हैं। उन्होंने पुस्तक लिखने वाली स्मृति हरि व आशु जैन को बधाई दी व कहा कि इस पुस्तक से पूरे विश्व को उत्तराखंड के भोजन की जानकारी के साथ ही स्वास्थ्य को बनाये रखने के बारे में पता चलेगा। उन्होंने कहा कि वह भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय के माध्यम से इसे पूरे विश्व स्तर पर प्रसारित करेंगे। वहीं कहा कि पूरे विश्व में जिस देश में भी जाओ उस देश के बड़े होटलों मेें उत्तराखंड के सैफ है और यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही। ऐसे में विश्व स्तर पर उत्तराखंड के भोजन को परोसने में उनकी मदद ली जा सकती है।
इस मौके पर पुस्तक की लेखिका स्मृति हरि ने कहा कि जब वह देश के विभिन्न क्षेत्रों में फूड फेस्टिवल या प्रतियोगिताओं में गई तो वहां पर सभी राज्यों की भोजन से संबंधित पुस्तक मिली लेकिन उत्तराखंड के भोजन की कोई पुस्तक नही मिली तभी निर्णय लिया कि वह गढवाली खाने पर पुस्तक लिखेगी जिसमें आशु जैन से साथ दिया व सैफ भाग सिंह तथा फोटो ग्राफर जॉय दीप ने सहयोग किया। उन्होंने बताया िकइस पुस्तक में उत्तराखंडी उपजों के स्वास्थ लाभ की भी जानकारी दी गई है। इस मौके पर आशु जैन ने पुस्तक के बारे में कहा कि इस पुस्तक में 250 रेसिपी का वर्णन किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि वह अपने कैफे में उत्तराखंडी भोजन ही परोसती है। इस मौके पर पूर्व विधाक जोत सिंह गुनसोला व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने भी पुस्तक लोकार्पण पर बधाई दी व कहा कि निश्चित ही इस पुस्तक से देश विदेश के पर्यटकों को यहां के भोजन के बारे में जानकारी मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन निमेष डंगवाल ने किया। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, सतीश ढौडियाल, धनप्रकाश अग्रवाल, कमल शर्मा, कमला थपलियाल, अनीता पुंडीर, सभासद जसोदा शर्मा, आरती अग्रवाल, मनीषा खरोला, पंकज अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button