FeaturedUttarakhand News

डाकपत्थर बैराज पर तीन दिवसीय यमुना शरद मेला 2022 को लेकर यमुना वैली संगम संगठन ने की प्रेस वार्ता

UK/विकासनगर

डाकपत्थर बैराज पर तीन दिवसीय यमुना शरद मेला 2022 को लेकर यमुना वैली संगम संगठन ने की प्रेस वार्ता

इलम सिंह चौहान

विकासनगर के डाकपत्थर स्थित बैराज ग्राउंड पर यमुना शरद मेला 2022 चतुर्थ विशालतम क्रीड़ा एवं लोक सांस्कृतिक समागम को लेकर आयोजक यमुना वैली संगम संगठन द्वारा विकासनगर में एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई पत्रकारों से वार्ता करते हुए संगठन के अध्यक्ष हुकम सिंह चौहान ने कहा कि इस विशालतम क्रीड़ा एवं लोक सांस्कृतिक समागम में मुख्य रूप से गांव वाइज कबड्डी प्रतियोगिता रखी गई है

जिसमें जौनसार बावर, रवांई जौनपुर व हिमाचल प्रदेश के सिरमोर तथा पछवादून विकासनगर की टीमें प्रतिभाग करेगी। आयोजकों का कहना है कि इस बार यमुना शरद मेले में अनेकों छिपी हुई प्रतिभाओं को देखने का मौका मिलेगा।

कबड्डी प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार खेली जाएगी। जिसके लिए राष्ट्रीय स्तर के निर्णायको आमंत्रित किया गया है। गांव वाइज कबड्डी के लिए 15 सौ रुपए एंट्री फीस रखी गई है वही विजेता टीम को 1 लाख 11, हजार 1 सौ11 रुपए इनाम के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी और उप विजेता टीम को 51 हजार 1 सौ 11 रुपए व ट्राफी प्रदान की जाएगी। प्रत्येक टीम के खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड या पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य है।3 दिन तक कार्यक्रम में 4 बजे से लोक गायक एवं कलाकारों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। साथ ही लोक जनसंपर्क एवं सूचना विभाग के माध्यम से सांस्कृतिक विभाग द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियों का आगाज किया जाएगा। पत्रकारों से वार्ता में यमुना वैली संगम संगठन के अध्यक्ष हुकुम सिंह चौहान, मुख्य संरक्षक राजेंद्र बिष्ट, कीड़ा अध्यक्ष सूर्या शर्मा, मंच संचालक वीरेश चौहान आदि शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button