भाजपा के नेता अमर सिंह स्वेडिया ने किया घोषणा पत्र जारी निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव।
देहरादून, आज भाजपा के एक नेता अमर सिंह स्वेडिया ने गोविंद गढ़ स्तिथ एक होटल में प्रेसवार्ता करते हुए ये कहा कि वो लम्बे समय से भाजपा में रहकर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।लेकिन कभी पार्टी ने उन्हें सम्मान नही दिया गया। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी से टिकट मांगा था लेकिन पार्टी ने टिकट नही दिया। उसके बाद भी पार्टी के लिए बहुत काम किया और पार्टी को मजबूत करने का काम किया और घर-घर तक भाजपा की नीतियों को पहुंचाया। स्वेडिया ने कहा कि क्या वे सारी उम्र झंडा उठाकर कर प्रचार करते रहेंगे।उन्हें कब पार्टी से टिकट मिलेगा।उन्होंने ये भी कहा कि क्या ऐसे ही पेराशूट से हमारे सामने विधायक लाकर खड़ा कर दिया जाएगा जबकि राजपुर विधानसभा से जीते विधायक खजान दास ने जितने के बाद से अभी तक भी जनता से सोशल डिस्टनसिंग बनाये हुए हैं।कि चार सालों में कभी भी किसी वार्ड में या मोहल्ले में दिखाई नही दिए,और ना कभी किसी की समस्या को सुना लेकिन अब राजपुर विधानसभा में जनता बदलाव लाएगी।स्वेडिया ने कहा कि भाजपा से बगावत करके निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव, अमर सिंह स्वेडिया ने घोषणा पत्र में क्षेत्र की जनता के हितों की बात करते हुए कहा कि
1- प्रत्येक वार्ड में स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध करने की व्यवस्था करना।
2- जरूरतमन्द,निर्धन बच्चों को निःशुल्क उचित शिक्षा की व्यवस्था प्रदान करना।
3- स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं एवं युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना
4- मूल निवासी एवं स्थाई निवास प्रमाण पत्र की जटिल प्रिक्रिया से हो रही परेशानी को दूर करने के लिए सरलीकरण का प्रयास करना।
5- जाती प्रमाण पत्र बनाने में सरकारी तंत्र द्वारा अनावश्यक खड़ी की जाने वाली बाधाओं को दूर करना।
6- लम्बे समय से बस्तियों के अंदर निवास करने वाले नागरिकों को उक्त भूमि एवं भवन का मालिकाना हक दिलाना।
7- सभी वार्डों को सीवर युक्त करना।
8- खुले में छोड़ दी गई गौमाताओं के लिए गौशाला का निर्माण करना।
9- बेसहारा एवं निर्धन लोगों के परिजनों की मृत्यु होने पर उनके विधिवत अंतिम संस्कार की व्यवस्था करना।
10- पानी-बिजली के बिलों से हो रही ठगी को रोकने के लिए प्रयास करना।इसके अलावा घोषणा पत्र में बहुत से मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे अमर सिंह स्वेडिया।