FeaturedNational NewsUttarakhand News

देहरादून,राज भवन कूच करते कांग्रेसी उमड़ा जन सैलाब रैली में हरीश रावत ने फूंकी जान।

देहरादून,आज 27 जुलाई को कांग्रेसियों ने किया राज भवन कूच
आज काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने किया राज भवन कूच काँग्रेस ने निकाली लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ रैली।काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा को घेरते हुए कहा है कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है।प्रीतम सिंह ने कहा कि राजस्थान में राजयपाल ने सविंधान का खुला उलंघन किया है।और जबसे केंद्र में मोदी सरकार सत्ता में आई है।तब से देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को नष्ट करने में चुनी हुई सरकारों को गिराने व विधायकों की खरीद-फरोख्त करने जैसे लोकतंत्र विरोधी काम मोदी सरकार के संरक्षण में खुलेआम चल रहा है। गोवा,अरुणाचल,कर्नाटक से लेकर मधयप्रदेश में बनने जा रही व कांग्रेस की बनी हुई सरकारों को गिराने के लिए विधायकों की खरीद फरोख्त कर भाजपा अपनी सरकारें बनाने का काम कर रही हैं।इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वर्तमान समय मे सत्ताधारी पार्टी का लोकतंत्र पर कोई विश्वास नही है।राजस्थान में जिस तरीके से संविधान के खिलाफ जाकर हत्या की गई है।देश से अछूता नही है।प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ठ,पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी,पूर्व विधायक राजकुमार,प्रदेश महासचिव पी के अग्रवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्ये कांत धस्माना,प्रदेश संगठन मंत्री विजय सारस्वत,आर्यन्द्र शर्मा,राजिंदर शाह,ताहिर अली,मोहन काला, नवीन जोशी,महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा,गोदावरी थापली,मनीष खंडूरी,अजय सिंह,राजीव महृषि,गरिमा दसोनि,मीना रावत,महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन,अनुराधा,सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button