FeaturedNational NewsUttarakhand News

देहरादून,वार्ड नं021 भाजपा के पार्षद मनोज जाटव व अम्बेडकर मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में चीन का पुतला सहारनपुर चौक पर फूंका।

देहरादून, आज शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहरानपुर चौक पर चीन का पुतला व चाइनीज प्रोडक्ट जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया।
भाजपा अम्बेडकर मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने चीन का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया और विशाल गुप्ता ने जनता से भी अपील की है कि चीन ने हमारे देश के साथ गद्दारी की है।और हमारे सैनिकों को धोखे से मार गिराया।जिसकी वजह से चीन के हर सामान का बहिष्कार करो और देश के साथ एक जुट होकर काम करो,वहीं वार्ड नं0 25 के पार्षद मनोज जाटव ने कहा कि हमारे देश को चीन के साथ-साथ चीन के हर छोटी बड़ी चीज का बहिष्कार करना चाहिए।वहीं वार्ड 23 की पार्षद विमल गॉड ने भी चीन की साजिश के खिलाफ देश के लोगों को एक जुट होकर देश हित मे खड़े होकर देश साथ देना चाहिए।पुतले फूंकने में वार्ड नं0 24 पार्षद विशाल कुमार,रानी आर्या, पूनम जाटव,पूनम सिंघल,अमिता गर्ग,जितेंद्र सडाना, निखिल तेजेश्वर,कमल किशोर,नवीन गुप्ता,आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button