FeaturedNirankari NewsUttarakhand News

नगर प्रशासन के नेतृत्व में पहाड़ों की रानी मसूरी मैं संत निरंकारी मंडल ने राशन वितरित किया

पुलिस के द्वारा हिंदी मैगजीन के रिपोर्ट हरपाल खत्री मसूरी देहरादून उत्तराखंड

नगर प्रशासन के नेतृत्व में संत निरंकारी मंडल ने राशन वितरित किया।

मसूरी : नगर प्रशासन के नेतृत्व में संत निरंकारी मंडल मसूरी ने लक्ष्मण पुरी में 30 गरीब परिवारों को राशन वितरित किया है। इस मौके पर एसडीएम व संतनिरंकारी मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संत निरंकारी मंडल के द्वारा एसडीएम वरूण चैधरी की मौजूदगी में लक्ष्मण पुरी क्षेत्र में 30 गरीब परिवारों को राशन वितरित किया गया। जिसमें दाल चावल, आटा, सहित अन्य जरूरी वस्तुए हैं। संतनिरंकारी मंडल इस वैश्विक आपदा में लगातार प्रशासन का सहयोग कर रहा है व जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध करा कर उनके भोजन की व्यवस्था कर रहा है। इस मौके पर एसडीएम वरूण चैधरी ने संत निरंकारी मंडल की सेवा भावना का स्वागत किया व आपदा की इस घड़ी में सेवा करने पर आभार व्यक्त किया। वहीं एसडीएम ने जनता से दूरी बनाये रखने का आहवान किया हे । व कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो प्रशासन को अवगत करायें किसी को भी परेशान नहीं होने दिया जायेगा व उनकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा। इस मौके पर नायबतहसीलदार पूरण सिह तोमर, क्षेत्रीय सभासद चंद्रकला सयाना, सहित निरंकारी मंडल के प्रतिनिधि हेमराज शर्मा ,सुमित कुमार कंसल ,हरपाल खत्री मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button