FeaturedNational NewsUttarakhand News

पछवादून विकासनगर मे जिलाध्यक्ष पछवादून के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

UK/ विकासनगर

रिपोर्ट– पुलिस के द्वारा हिंदी पत्रिका संवाददाता इलम सिंह चौहान

*विकास नगर में जिला कांग्रेस पछवा दून अध्यक्ष के नेतृत्व में सरकार का पुतला दहन कहां महिलाओं का शोषण बंद करें सरकार*

उत्तराखंड राज्य के जनपद देहरादून के पछवादून विकास नगर मे द्वाराहाट विधायक महेश नेगी द्वारा लगातार महिला का शारीरिक शोषण किए जाने व विधायक पर कार्रवाई न किए जाने व उल्टा महिला पर पुलिस द्वारा कार्रवाई व उत्पीड़न किए जाने के विरोध में आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष पछवा दून संजय किशोर के नेतृत्व में पछवादून कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के पश्चात जिला अध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि भाजपा की सरकार एक ओर जहां “बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ” का नारा देती है वहीं दूसरी ओर नजर डालते हैं तो पूरे देश में महिलाओं का शोषण भाजपा के नेता विधायक कर रहे हैं और भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मौन है उन्होंने कहा द्वाराहाट के विधायक को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए वह पीड़ित महिला के साथ न्याय होना चाहिए ।शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि आज पूरा उत्तराखंड भ्रष्टाचार व अपराध का अड्डा बना हुआ है प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है भाजपा के विधायक धन उगाही व महिलाओं का शोषण कर रहे हैं आवाज उठाने वालों के विरुद्ध सरकार दमनकारी नीति से कार्रवाई कर आवाज को दबाने का काम कर रहे हैं जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महासचिव कितेश जयसवाल ने कहा कि प्रदेश की जनता आज अपने को ठगा हुआ महसूस कर रही है आज भाजपा का कार्यकर्ता व नेता जनता को शोषण करने का काम कर रही है अब समय आ गया है कि भाजपा को प्रदेश की जनता उखाड़ फेंकने का काम करेगी। उन्होंने कहा पीड़ित महिला के साथ कांग्रेस मजबूती के साथ खड़ा है वह उसके अधिकार की लड़ाई कांग्रेस अपनी लड़ाई बनाकर लड़ेगा।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विकास शर्मा ,सभासद गिरीश सप्पल, रेखा रमोला ,रेशमा अंसारी, सदाकत अली, बलजीत सिंह, नितेश मुल्तानी, साजिद अली, रिंकू कनौजिया, अनस मुनीर, असद, कांता देवी, भुवन पंत, सहित कई कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button