पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ बड़ी कामयाबी
(थाना सहसपुर)*
*देह व्यपार का भंडाफोड़ 04 अभियुक्त गिरफ्तार 02 पीड़िता मुक्त कराई* ।
———————————————
दिनांक 27 फरवरी 18 को थानाध्यक्ष सहसपुर को सूचना प्राप्त हुई कि थाना छेत्र के धर्मावाला स्थिति सूर्या होटल में देह व्यपार का धंधा हो रहा है । इस सूचना से श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया को अवगत कराया गया जिस पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देश पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक देहात महोदया के पर्यवेक्षण एवम श्रीमान छेत्रधिकारी विकासनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर पुलिस टीम द्वारा उक्त होटल पर दबिश दी गई तो उक्त होटल पर होटल
स्वामी करण सिंह राणा अपने मैनेजर अनुज के साथ होटल में अनैतिक देह व्यापार का धंधा संचालित करते हुए पाए गए और इनके होटल के दो अलग अलग कमरों से 02 ग्राहक अभियुक्त दो महिला पीड़ितों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए, जिस पर उक्त होटल संचालक सहित उक्त 04 अभियुक्तों को अन्तगत धारा 3/5/8 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम एवम 370 भादवि में गिरफ्तार किया गया।
उक्त युवतियों में एक युवती झारखंड एवम दूसरी युवती जौनसार की होना पाई गई जिनसे पुछताछ की गई तो झारखंड निवासी युवती द्वारा बताया गया कि इसको होटल मालिक करन सिंह राणा द्वारा 03 दिन पहले बुलाया गया था और इसको काम के बदले अच्छा पैसा देने का लालच दिया गया जिस पर यह लालच में आ गई लेकिन होटल स्वामी द्वारा काम के बदले पैसे नही दिए गए और जब इसने वापस जाने के लिए बोला तो
उसको जबरदस्ती रोककर ये सब काम कराया और उसको पैसे भी नही दिए। दूसरी युवती द्वारा भी बताया गया कि पैसो का लालच देकर ऐसा काम कराया और उसके बाद पैसे नही दिए और जबरदस्ती होटल में रोककर ये सब कराया, जिस पर बाद आवश्यक कार्यवाही उक्त दोनों पीड़ितो को उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। उक्त होटल सराय एक्ट में पंजीकृत नही है जिसकारण होटल को सील किये जाने की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त होटल स्वामी करण सिंह राणा जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश से एक सजायाफ्ता अपराधी है जो कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है , जिसकारण वर्ष 2005 में यह देहरादुन के धर्मावाला में आकर बस गया और यहां होटल संचालन करने लगा और होटल की आड़ में वेश्यावृत्ति का धंधा करने लगा जिसके फलस्वरूप अभियुक्त पूर्व में भी 02 बार अनैतिक देह व्यापार में जेल जा चुका है।
नाम पता अभियुक्तगण….
——————————
1. करण सिंह राणा पुत्र साहब सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट धर्मावाला थाना सहसपुर देहरादुन उम्र 60 वर्ष होटल स्वामी/दलाल
2. अनुज पुत्र दशरथ निवासी सभावाला थाना सहसपुर देहरादुन उम्र 30 वर्ष मैनेजर/दलाल
3. आशीष भट्ट पुत्र श्याम भट्ट निवासी पट्टियों वाला थाना पटेलनगर देहरादुन उम्र 21 वर्ष प्रोपेर्टी डीलर/ ग्राहक
4. मनीष बर्तवाल पुत्र कुंदन बर्तवाल निवासी तुंतोवाला थाना पटेलनगर देहरादुन उम्र 31 वर्ष प्रोपेर्टी डीलर/ ग्राहक
*पीड़िता जिनको मुक्त कराया गया…*
——————————————–
1. अनामिका (काल्पनिक नाम) झारखंड निवासी उम्र करीब 22 वर्ष।
2. ममता (काल्पनिक नाम) जौनसार निवासी उम्र करीब 32 वर्ष।
*बरामदगी….*
————-
1. नकदी ₹ 95 हजार
2. गर्भ निरोधक गोलिया, शक्तिवर्धक कैप्सूल एवम अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं आदि।
3. पांच मोबाइल फ़ोन
4. कार क्रेटा नंबर Uk07 DC 1356
5. कार क्रेटा नंबर Uk07 DB 3233
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त करन सिंह राणा…..*
——————
1.मु0अ0स0 74/14 धारा 3/5/8 अनैतिक देह व्यापार अधि0 थाना सहसपुर।
2. ” ” ” 214/15 धारा 3/5/8 अनैतिक देह व्यापार अधि0 थाना सहसपुर।
*नोट…* .थाना बेहट सहारनपुर से हत्या का प्रयास , मारपीट बलबा आदि के अभियोग दर्ज है जिनके संबंध में जानकारी की जा रही है।
*पुलिस टीम….*
—————-
1. श्री पंकज गैरोला सी0ओ0 विकासनगर
2. नरेश सिंह राठौड़ थानाध्यक्ष सहसपुर
3. उ0नि0 रंजीत खनेड़ा, गिरीश नेगी, लक्ष्मी जोशी, प्रीति गवाड़ी
4. आरक्षी उमेश, मंजीत, विनय, नीमा भंडारी, ……
अभियुक्तों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस के द्वारा हिंदी मैग्जीन के रिपोट्र सुरेन्द्र दत्त जोशी व गजमफर खान विकास नगर देहरादून उत्तराखंड।।