FeaturedUttarakhand News

भाजपा की रैली में उमड़ा जनसैलाब, भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्या ने कहा भाजपा की जीत सुनिश्चित।

रिपोर्ट सुमित कंसल मसूरी

भाजपा की रैली में उमड़ा जनसैलाब, भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्या ने कहा भाजपा की जीत सुनिश्चित।

मसूरी। मसूरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी ने शक्ति प्रदर्शन किया और उनके जन संपर्क में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी मौजूद रहे और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी के लिए मतदान करने की अपील की।
पुराने टिहरी बस स्टैंड से शुरू हुई जनसंपर्क यात्रा में गणेश जोशी के समर्थक ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए नजर आए वहीं भारी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही।

जनसंपर्क याात्रा मलिंगार, गुरूद्वारा चौक, लंढौर बाजार, घंटाघर, कुलडी, शहीद स्थल, माल रोड होते हुए गांधी चौक पहुंची जहां पर मौजूद जनसभा को तेजस्वी सूर्या और भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बन रही है। उन्होंने कहा कि मसूरी से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी को मिल रहे अपार जनसमर्थन से स्पष्ट हो गया है कि इस सीट पर भाजपा की जीत तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी जीत के प्रति आश्वस्त दिखे और भारी जनसमर्थन के बीच उन्होंने कहा कि मसूरी विधानसभा की जनता का प्यार उन्हें आज देखने को मिल रहा है कि किस प्रकार से मात्र शक्ति युवा शक्ति और महिलाएं पुरुष रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का साठ पार का नारा पूर्ण होगा और उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कुशाल राणा ने किया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, महामंत्री सपना शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, राकेश रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शाहिद, मंसूर, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मनोज रेंगवाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज खरोला, पालिका सभासद गीता कुमाई, सभासद अरविंद सेमवाल, जसोदा शर्मा, जिला महिला मोर्चा महामंत्री अनीता सक्सेना, महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष अनीता पुंडीर, छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष बादल प्रकाश, भाजपा मसूरी मंडल अधिवक्ता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष धनेंद्र पुंडीर, दिनेश बडोनी, कपिल मलिक, मयंक जोशी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button