FeaturedUttarakhand News

भारतीय जीवन बीमा निगम ने वर्ष गांठ पर अभिकर्ता नरेंद्र साहनी व स्टाफ के जगजीत सिंह को सम्मानित किया।

भारतीय जीवन बीमा निगम ने वर्ष गांठ पर अभिकर्ता नरेंद्र साहनी व स्टाफ के जगजीत सिंह को सम्मानित किया।

मसूरी। भारतीय जीवन बीमा निगम मसूरी शाखा ने 66वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम का शाखा प्रबंधक समर्थ अग्रवाल, व नरेंद्र साहनी सहित अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर बीमा सप्ताह का शुभारंभ किया। व बीमा धारकों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।


इस मौके पर नरेंद्र साहनी ने बताया कि वर्ष गांठ पर पूरे भारत में सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके तहत बीमा धारकों को दी जाने वाली सेवाओं पर विशेष चर्चा की जायेगी व उन्हें सुविधाओं व योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम की देश में 31 मार्च 2022 तक बयालीस लाख तीस हजार छह सौ करोड़ की संपत्ति है। सरकारी व सोशल सेक्टर में निगम ने 28 लाख 85 हजार 5सौ 69 करोड़ का निवेश किया हुआ है। एलआईसी का लाइफ फंड चालीस लाख चौरासी हजार आठ सौ छत्तीस करोड रूपये हैं। इस मौके पर शाखा प्रबंधक अग्रवाल ने बताया कि मसूरी शाखा का वर्ष 2022-23 के प्रथम छमाही का नव व्यवसाय लक्ष्य अगस्त 2022 में प्राप्त कर मसूरी शाखा ने संपूर्ण भारत मंे पांचवा स्थान व देहरादून डिवीजन में पहला स्थान हासिल किया है। इस मौके पर उन्होंने मसूरी शाखा की विक्रय वाहनी व स्टाफ को बधाई दी। इस मौके पर वरिष्ठ अभिकर्ता नरेद्र साहनी, व शाखा स्टाफ के जगजीत सिंह को शॉल व स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अल्का गुसाई, केसी डबराल, अजय गुप्ता, शिवानी, अरविंद रावत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button