FeaturedNational NewsUttarakhand News

मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया। भाजपा ने भगत सिंह चौक पर खिचड़ी वितरित की।

मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया। भाजपा ने भगत सिंह चौक पर खिचड़ी वितरित की।

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल ने खिचड़ी संक्रांत के मौके पर शहीद भगत सिंह चौक पर खिचडी वितरित की। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं मकर संक्रांति पर लोगों ने घरों में अपने ईष्ट देवताओं के नाम पर रोट प्रसाद काटे व घरों में इस पर्व का विशेष पकवान खिचड़ी बनाई। वहीं लोगों ने खिचडी, तिल के लडडू, गुड़ आदि का भी दान किया।


इस मौके पर भाजपा के मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि मकर संक्रांति का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। तथा सूर्च मकर राशि में आ जाता है। इस पर्व पर मसूरी मंडल की ओर से खिचड़ी वितरित की गई। इस मौके पर भाजपा महामंत्री कुशाल राणा, धन प्रकाश अग्रवाल, अनीता सक्सेना, धर्मपाल पंवार, राकेश ठाकुर, कपिल मलिक, अभिलाष, गंभीर सिंह पंवार, सपना शर्मा, आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर मकर संक्रांति का पर्व पर्यटन नगरी में पारंपरिक रीति रिवाज के साथ मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने प्रातः स्नान कर पूजा अर्चना की व पर्व का मुख्य भोजन खिचड़ी परोसी गई। वहीं लोगों ने इस मौके पर खिचडी आदि का दान किया। लोगों ने प्रातः उठकर स्नान किया व पूजा अर्चना की वहीं पंचनाम देवताओं के नाम के रोट काट प्रसाद के रूप में वितरित किया। व परिवार की खुशहाली की कामना की। वहीं इस पर्व का मुख्य भोजन खिचड़ी परोसी गई। इस मौके पर लोगों ने खिचड़ी का दान भी किया। इस पर्व पर गंगा में स्नान का विशेष महत्व है लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों ने घरों में ही पर्व को मनाया। खिचड़ी संगरांद के मौके पर लंढौर गुरूद्वारे में विषेश कार्यक्रम आयोजित किया गया षबद कीर्तन के साथ अंखड पाठ किया गया व उसके बाद खिचड़ी वितरित की गई। मंदिरों में भी मकर संक्रांति पर पूजा अर्चना की गई व खिचड़ी दान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button