FeaturedUttarakhand News

मसूरी गर्ल्स में मानव सेवा समाज की ओर से सेनेटरी पैड वैंडिग मशीन का लोकार्पण किया।

मसूरी गर्ल्स में मानव सेवा समाज की ओर से सेनेटरी पैड वैंडिग मशीन का लोकार्पण किया।

मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज में मानव सेवा समाज के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय में सीनेटरी पैड वैंडिंग मशीन लगाई गई जिसका उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने किया इस मौके पर उन्होंने छात्राओं को सीनेटरी पैड भी वितरित किए। इस मौके पर प्रधानाचार्या अनीता डबराल ने विद्यालय पहुंचने पर नेहा जोशी का जोरदार स्वागत किया गया।

मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेहा जोशी ने छात्राओं को सीनेटरी पैड वितरित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी युवतियों को मैनिस्ट्रल हाइजिन प्रोडक्ट उपलब्ध हो यह उनका हक है। उन्होंने छात्राओं का आहवान किया कि छात्राएं बिना किसी शर्म के सीनेटरी पैड का उपयोग करे ताकि उनकी पढाई में बाधा न बने। उन्हांेने कहा कि पूरे विश्व में लाखों महिलाएं प्रतिमाह इस प्रक्रिया से गुजरती हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य के लिए यह जरूरी है। उन्होंने इस मौके पर मानव सेवा समाज संस्था का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से विद्यालय में सीनेटरी पैड वैंडिग मशीन लगायी गई है। वहीं उन्होने आजादी के अमृत महोत्सव पर भी प्रकाश डाला व कहा कि इसका उददेश्य उन स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। इस मौके पर उन्होंने छात्राओं के साथ तिरंगा लहराते हुए देश भक्ति का गीत भी गाया। कार्यक्रम मंे मानव सेवा समाज के आशीष गिरि ने बताया कि संस्था विगत 30वर्षो से विभिन्न क्षेत्रो में समाज सेवा का कार्य कर रही है इसी कड़ी में पैड मिशन के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें यूनियन बैंक के सहयोग से पैड व वैंडिग मशीन उपलब्ध करायी गई और प्रदेश के सरकारी स्कूलों में यह सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो दूरस्थ स्कूल हैं वहां भी निःशुल्क पैड वितरित किए जाते हैं। आने वाले पांच सालों में यह सुविधा सभी विद्यालयों तक प्रदान की जायेगी। वहीं मसूरी के अन्य स्कूलों में भी जहां लडकियां पढती है वहां भी इस तरह के कार्यक्रम चलाये जायेंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्या अनीता डबराल ने मुख्य अतिथि नेहा जोशी व मानव सेवा समाज का विशेष आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से विद्यालय को पैड मशीन की सुविधा उपलब्ध करायी गई। इस मौके पर अनामिका, उप प्रधानाचार्या प्रभा थपलियाल, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार सहित शिक्षिकाएं मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button