FeaturedUttarakhand News

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने पर जनता का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर सुमित कंसल मसूरी

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने पर जनता का आभार व्यक्त किया।

मसूरी। विधानसभा चुनाव होने के बाद प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार आने व पुष्कर सिंह धामी के पुनः मुख्यमंत्री बनने पर नगर पालिका टाउन हाल में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की देव तुल्य जनता का आभार व्यक्त किया व कहा कि प्रदेश की जनता ने जिस विश्वास के साथ प्रचंड बहुमत देकर भाजपा की सरकार बनायी उसी विश्वास के साथ प्रदेश का चहुमुखी विकास किया जायेगा।
टाउन हाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री का विभिन्न संगठनों महादलित परिसंघ, देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ, व्यापार संघ, होटल एसोसिएशन, देवप्रयाग कीर्ति नगर कल्याण समिति, होटल रेस्टोरेंट कर्मचारी संघ, मजदूर संघ, राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रतिनिधियों सहित भाजपा मसूरी मंडल ने बुके व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य निर्माण में शहादत देने

वाले मसूरी के शहीदों को याद करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उनके सपनों का उत्तराखंड बनाने की दिशा में संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कहा कि चुनाव में समान नागरिक संहिता लागू करने की घोषणा की थी व चुनाव के बाद पहली कैबिनेट में समान नागरिक संहिता कानून को स्वीकृत किया गया व इसे बनाने का कार्य प्रदेश के विधि विशेषज्ञ, बुद्धिजीवियों के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढाने की घोषणा चुनाव से पूर्व की थी उसे भी पांच सौ रूपया प्रतिदिन कर दिया है। तीन सिलेंडर गरीब परिवारों को गैस सिलेंडर देने का प्रावधान बजट में किया जा रहा है। वहीं केदार नाथ के साथ ही बद्रीश पुरी को भी भव्य बनाने जा रहे हैं। प्रदेश में रेल लाइन, ऑल वेदर रोड का कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं मसूरी की राज्य आंदोलनकारी सुभाषिनी बर्त्वाल के उपचार का खर्च सरकार उठायेगी वहीं शीध्र आंदोलनकारियों के चिन्ही करण व दस प्रतिशत आरक्षण को भी करने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मसूरी में गढवाल सभा के भवन के लिए पूर्व में डेढ करोड स्वीकृत किए गये जिसका शासनादेश जारी कर दिया गया है इसे बनाने का कार्य भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मसूरी मंे शीध्र वन टाइम सेटलमेंट, व प्रमाण पत्र बनाने के लिए उप तहसील या अन्य कोई व्यवस्था की जायेगी। वही भिलाडू स्टेडियम निर्माण पर भी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कार्यक्रम में सिफन कोर्ट के आवासहीन मजदूरों को शीघ्र आवास उपलब्ध करने के बारे में कहा। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रदेश के चहुमुखी विकास का कार्य कर रही है और आने वाले 15 वर्षों तक वह प्रदेश के मुख्यमंत्री रहेंगे। उन्होंने कहा कि जो मांग पत्र भाजपा मसूरी मंडल ने रखा है उससे संबद्ध करते हुए उन कार्याें का संज्ञान लें वहीं मसूरी में उप तहसील जरूर बनवायें। कार्यक्रम में भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने मसूरी की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया व अपने संबोधन में कहा कि सर्वे में केंद्र सरकार इंस्टीटयूट खोल, लंढौर को जाम से निजात दिलाने के लिए मलिंगार से टिहरी बाइ पास लिंक रोड का निर्माण, मसूरी में आवासीय कालोनी, यूपीएसएमडीसी की भूमि पर रोजगार से जुडा इंस्टीटयूट खोलने, मसूरी से गढवाल को परिवहन निगम की बस सेवा शुरू करने, क्यारकुली में मिनी स्टेडियम व सामुदायिक भवन का निर्माण, भिलाडू स्टेडियम निर्माण, स्ट्रीट वेंडर बनाने, चिकित्सकों के आवास बनाने, पार्किग की समस्या का समाधान करने हेतु कुलडी व लंढौर में पार्किग निर्माण, मसूरी की प्राइवेट संपतियों का सर्वे पूरा कर उसे सार्वजनिक किया जाय, मसूरी में नये पर्यटक स्थलों का निर्माण, मसूरी में उप तहसील बनाने, सहित समस्याओं का निदान करने की मांग की। उन्होंने मुख्य मंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया व उनकों शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री कुशाल राणा ने किया व धन्यवाद भाजपा जिलाघ्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने किया। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज खरोला, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शाहिद खान, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मनोज कुमार, सभासद अरविंद सेमवाल, जसोदा शर्मा, मुकेश धनाई, धन प्रकाश अग्रवाल, रजत अग्रवाल, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, अमित भटट, सतीश ढौडियाल, मुकेश धनाई, अनीता सक्सेना, अनीता पुंडीर, सुनीता डबराल, सपना शर्मा, कमला थपलियाल, बादल प्रकाश, रमेश कन्नौजिया, चंद्रकला सयाना, अनीता धनाई, पुष्पा पुंडीर, विरेंद्र पंवार, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बाक्स- मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भटटा क्यारकुली की ग्रामीण महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में आयी व ग्राम प्रधान कौश्ल्या रावत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिली व उन्हें स्वरोजगार के तहत बनाये गये बुरांस का जूस प्राकृतिक रंग आदि भेंट किए। जिसकी मुख्यमंत्री ने सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button