FeaturedUttarakhand News

रायपुर पुलिस ने 500-500 के 18 नकली नोटो के साथ 02 शातिर अभियुक्त किये गिरफ्तार

ब्यूरो देहरादून दीपक सैलवान

रायपुर पुलिस ने 500-500 के 18 नकली नोटो के साथ 02 शातिर अभियुक्त किये गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद देहरादून मे बहारी संदिग्ध व्यक्तियों तथा असामाजिक तत्वों के विरूद अभियान चलाकर कार्यवाही करने के आदेश/निर्देश जारी किये गये है। जिसके अनुपालन में *पुलिस अधीक्षक नगर* महोदय व *क्षेत्राधिकारी नेहरू कालोनी* महोदय के निकट पर्यवेक्षण में *थाना प्रभारी रायपुर* द्वारा बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों तथा असामाजिक तत्वों के विरूद्ध व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु अलग-अलग टीमें क्षेत्र में गश्त हेतु रवाना की जा रही हैं।
दिनांक 2 नवम्बर को मुखबिर के माध्यम से पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि रायपुर क्षेत्र में कुछ संदिग्ध व्यक्ति नकली नोट चला रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा उच्चाधिकारीगणों को सूचित करते हुए लोगो से पूछताछ करते हुए लोगो द्वारा बताये गये हुलिये के अनुसार संदिग्धों की तलाश की गयी। साथ ही लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का भी भी गहनता से अध्ययन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये गये अथक प्रयासों और तत्काल में की गई कार्यवाही से दो सन्दिग्ध व्यक्तियो को चिन्हित किया। मुखबिर खास की सूचना पर लाडपुर तिराहे के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनकी जामा तलाशी ली गयी तो उनके पास भारतीय मुद्रा के 500-500 रू0 के 18 नकली नोट कुल 9000 रू0 बरामद हुए। जिस पर दोनो अभियुक्तों *01: अवनीत कुमार पुत्र महकार सिंह निवासी ग्राम खानपुर माधोपुर उर्फ हाजीपुरा थाना मंडावर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष तथा 02-विनय कुमार पुत्र मूल चंद निवासी ग्राम रतनपुर थाना मंडावर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष* को गिरफ्तार किया गया। दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध थाना रायपुर में दो अलग-अलग अभियोग अंतर्गत धारा 420, 468, 489, 489 B भादवि पंजीकृत किए गए। अभियुक्तों को समय से मा0 न्यायलय मे पेश किया जा रहा है ।
*पूछताछ विवरण*:- पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि हम दोनों बिजनौर के रहने वाले हैं,तथा हमारे गांव आस पास है। अभियुक्त अवनीत द्वारा बताया गया कि मेरी पत्नी बीमार रहती हैं। जिसके इलाज मे काफी पैसे खर्च हो चुके हैं। जिस कारण मैं काफी परेशान रहता था। मैने सोशल मीडिया के माध्यम से नकली करेंसी का पता चला।जिससे मेरे मन में लालच आ गया। जिसके बारे मे मैने अपने साथी विनय को भी बताया। तब हम दोनो की मुलाकात केशव नाम के व्यक्ति से नोएडा सेक्टर 22 मे हुई। केशव का नेटवर्क भारत के कई राज्यों में फैला है। तब केशव ने हमे अलग अलग राज्यों में नकली करेंसी सप्लाई करने के लिए दी तथा हमे नकली नोट चलाने के बारे में बताया और 500 रू0 के कई नकली नोट दिखाये जो दिखने में हूबहू असली 500 के नोट की तरह थे। उसने एक असली 500 के नोट के बदले हमे चार नकली 500 के नोट दिए और आसपास चलाने को बोला हमने उन चार नकली नोटो को आसपास के दुकानों में जा कर समान खरीदा और उन नकली नोटो को दिए तो कोई उन नकली नोटो को पहचान नहीं पाया।इस प्रकार हुए फाएदे से हमारा लालच बढ गया, उसने हमें बताया था कि अब आगे से अलग अलग राज्यों में जा कर धीरे धीरे इन नकली नोटो को चलाना है। ताकि किसी को शक भी ना हो,वह एक बार मे हमें 20-21 हजार से अधिक के नकली नोट नही दिया करते थे फिर हमने कुछ महीने पहले ही तीन अलग अलग किस्तो में करीब 08 हजार के नकली नोट अलग-अलग प्रदेशो के अलग अलग जिलो में चलाए। कुछ दिन पहले ही हमने उसी व्यक्ति से 21 हजार के नकली नोट लिए जिनमे से 12 हजार नकली नोट हमने बिजनौर में चलाए बाकी बचे 09 हजार लेकर हम देहरादून आये,परन्तु यहाँ देहरादून में जगह-जगह पुलिस की टीमें बाहरी लोगों को पकड़कर पूछताछ कर रही थी इस कारण हम ओर नोट नही चला पाए, बाकी के नकली नोट को चलाने के लिए हम लोग राजस्थान जाने वाले थे कि पुलिस ने हमे पकड़ लिया। पूछताछ में इन लोगो ने यह भी बताया कि जिनसे इन्होंने नकली नोट लिए है वह बहुत ही शातिर किस्म के है शक होने पर तत्काल अपने नम्बर और जगह बदल लेते है। केशव से हम लोग उसके फ़ोन पर ही संपर्क करते थे। केशव ने कभी हमे अपना घर नही दिखाया, वह हमेशा हमसे फोन पर ही बात कर बताये गये स्थान पर हमें बाहर ही आकर मिलता था।
*नाम पता/गिरफ्तार अभियुक्त*:-
1-अवनीत कुमार पुत्र महकार सिंह निवासी ग्राम खानपुर माधोपुर उर्फ हाजीपुरा थाना मंडावर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष।
2-विनय कुमार पुत्र मूल चंद निवासी ग्राम रतनपुर थाना मंडावर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष।
नोट अभियुक्तगणों के अपराधिक इतिहास मालूम किया जा रहा है’। क्योंकि अभियुक्तों के सम्बन्ध राष्ट्रीय स्तर पर हैं। अभियुक्तों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर के माध्यम से जानकारी जुटाई जा रही है।
*अधिकारी* सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक नगर,
अनिल जोशी क्षेत्राधिकारी नेहरू कलोनी,मनमोहन सिंह नेगी थानाध्यक्ष,उपनिरीक्षक राजीव धारीवाल चौकी प्रभारी मालदेवता,उप निरीक्षक कमलेश प्रसाद गौड़ चौकी प्रभारी बालावाला,कॉन्स्टेबल दिनेश राणा थाना, कॉन्स्टेबल हेमराज सिंह,कांस्टेबल दीप प्रकाश डोंडियाल,कांस्टेबल किरण एसओजी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button