FeaturedUttarakhand News

राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू के विजयी होने पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न।

राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू के विजयी होने पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न।

मसूरी। एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुरमू के राष्ट्रपति पद पर हुए चुनाव में भारी मतों से विजई होने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर है जिस पर मसूरी भाजपा मंडल की ओर से शहीद भगत सिंह चौक पर जोरदार नारेबाजी कर मिष्ठान वितरित किया गया।


इस मौके पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे जिन्होंने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगाकर राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू के विजय होने का जश्न मनायां। इस मौके पर भाजपा मंडल के महामंत्री कुशाल सिंह राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद पर सुशोभित किया है साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का जिस प्रकार से सम्मान किया जा रहा है वह अपने आप में गर्व महसूस करने वाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में चाय बनाने वाला प्रधानमंत्री बन सकता है और एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद पर सुशोभित किया जाता है। इससे भाजपा की नीति और नीति साफ जाहिर होती है और इससे कार्यकर्ताओं ने खासा उत्साह बढ़ता है। इस मौके पर सभासद अरविंद सेमवाल, जसोदा, शर्मा, कमला थपलियाल, अनीता सक्सेना, बिजेंद्र भंडारी, विजय बिंदवाल, सोभन सिंह मेहरा, विजय बुटोला, रमेश खंडूरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button