FeaturedUttarakhand News

लॉज डलहौजी मसूरी शाखा ने 60 एकल महिलाओं को सम्मानित किया।

लॉज डलहौजी मसूरी शाखा ने 60 एकल महिलाओं को सम्मानित किया।

मसूरी। सामाजिक संस्था लॉज डलहौजी नंबर 10 ने महिला कल्याण योजना केतहत 60 एकल माताओं को गर्म वस्त्र भेंट किए। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बीआरओ उत्तर भारत के रीजनल ग्रैंड लॉज मास्टर संजीव गांधी के हाथों एकल महिलाओं को सम्मानित किया गया।


इस मौके पर परियोजना समन्वयक शैलेंद्र कर्णवाल ने सभी का स्वागत किया वहीं प्रमोद साहनी ने लॉज डलहौजी के सेवा कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर मुख्य अतिथि संजीव गांधी ने कहा कि संस्था पूरे देश में समाज की सेवा करती रहती है। संस्था का कार्य व्यक्तित्व विकास भी है। उन्होंने बताया कि उत्तर भारत में संस्था बडेे प्रोजेक्ट कर रही है। संस्था स्कूल भी चला रही है। वहीं मसूरी शाखा महिलाओं को सम्मानित करने का कार्य तीन वर्षों से किया जा रहा है। उन्होंने कहाकि सस्था जो प्रोजेक्ट चलाती है उसमें किसी से सहयोग न लेकर अपने सदस्यों के सहयोग से सेवा कार्य करते हैं। कार्यक्रम के चैयरमैन शैलेंद्र कर्णवाल ने किया कि हर वर्ष सौ महिलाओं के लिए सेवा का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहाकि जिन महिलाओं के पति नहीं है उन महिलाओं को जो अपने बच्चों का लालन पालन कर रहे हैं उनको ंसम्मानित किया गया है। सम्मान में उनीसूट, स्वेटर व जुराब आदि हैं। इस मौके पर सवनीत बग्गा, प्रमोद साहनी, नीतिश मोहन अग्रवाल, शैलेंद्र कर्णवाल, रणवीर सिंह, आलोक मेहरोत्रा, सुविा सब्बर वाल, मनमोहने कर्णवाल, विपुल मित्तल, अरूण खन्ना, विनेश संघल, नितिन गुप्ता, हरजीव दुग्गल आदि मौजूद रहे।

कार एसोसिएशन आटोमेटिक फिटनेस मशीन का विरोध करेगी।
मसूरी। मसूरी टैक्सी कार एसोसिएशन ने उत्तराखं डमें आटोमैटिक वाहन फिटनेस की मशीन लगाने के निर्णय का विरोध किया है। व कहा कि जब देश में अभी कहीं नहीं है तो उत्तराख्ंाड में इस मशीन लगाने की जल्दबाजी क्यों की जा रही है।
इस मौके पर मसूरी टैक्सी कार एसोसिएशन के महासचिव सुदंर सिंह पंवार ने कहा कि उत्तराख्ंाड में आटोमैंटिक फिटनेस मशीन लगाने का पूरा विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब देश में अभी कहीं नहीं लगी केवल केंद्रीय परिवहनमंत्री नितिन गडकरी ने इस बारे में कहा है तो उत्तराखं डमें इसे लगाने की जल्द बाजी क्यों की जा रही है। जब देश में लगेगी तो यहां भी लगे उसका विरोध नहीं है लेकिन अभी किसी भी राज्य में यह योजना लागू नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आटोमेटिक फिटनेस मशीन लगने से अगर मशीन में जाने से अनफिट हो गयी तो उसका पूरा पैसा दुबारा लिया जायेगा। उन्होंनेे कहाकि इस संबंध में प्रदेश के परिवहन मंत्री से उनकी बात हुई है उन्होंने देहरादून बुलाया है जहां पर इसका विरोध किया जायेगा अगर उसके बाद भी नहीं माने तो पूरे प्रदेश में इसके विरोध में आंदोलन चलाया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button