लोक डाउन के चलते 33वें दिन भी महाकाल के सदस्यों ने जरूरत मन्दो को पहुंचाई मदद
“पुलिस के द्वारा”हिंदी मैगजीन के संवादाता दीपक सैलवान
देहरादून।आज रविवार विगत 33 दिन से लगातार भोजन बनाकर वितरण करते आ रहे महाकाल के दीवाने संस्था के अध्यक्ष रोशन राणा ने बताया की उनकी संस्था दो सौ से ढाई सौ लोगों के खाने का प्रबंध रोज करती आ रही है।और जब तक लाकडाउन रहेगा महाकाल के दिवानो की सेवा जारी रहेगी।आज खुडबुडा चौकी इंचार्ज पंकज कुमार तिवाडी ने सांझी रसोई का मुआइना भी किया।और संस्था के कार्यो को सराहा,साथ ही आज संस्था के लिए महत्वपूर्ण दिन रहा की मशहूर भागवताचार्य सुभाष जोशी ने महाकाल के दिवानो को अपना आशीर्वाद दिया।रोटी बैकं के पुंडिर ने भी संस्था मे सहयोग करने की पेशकश की इस मौके पर पूर्व विधायक राज कुमार ने भी महाकाल के सदस्यों का उतसाह बढ़ाया और कहा कि महाकाल संस्था बहुत अच्छा कार्ये कर रही है,जरूरत मन्दो तक खाना व राशन वितरण करके जरूरत मन्दो की सहायता कर रही है।इस अवसर पर दीपक जेठी,सचिन आनंद,अंकुर जैन,हेमराज,अक्षत नगलिया,अनित बेरी,मयंक शर्मा,शिवम् गुप्ता,पुनीत मेहरा,हर्ष सुरी,रस्तोगी,नरेंद्र विशाल,व समस्त सेवादार मौजूद रहे