FeaturedUttarakhand News

शहर कांग्रेस 9 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालेगी।

शहर कांग्रेस 9 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालेगी।

मसूरी। शहर कांग्रेस की बैठक में निर्णय लिया गया कि कांग्रेस मसूरी में 9 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालेगी। वहीं पूरे प्रदेश 9 से 15 अगस्त तक विभिन्न शहरों में निकाली जायेगी।
कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने कहा कि कांग्रेस पूरे प्रदेश में 9 से 15 तक तिरंगा यात्रा निकालेगी जिसके तहत मसूरी में 9 अगस्त को तिरंगा यात्रा 12 बजे दोपहर टिहरी बस स्टैण्ड से गांधी चौक तक निकालेगी। जिसमें सभी कार्यकर्ता तिरंगा लेकर पैदल चलेंगे। वहीं कहाकि कांग्रेस 5 अगस्त को देहरादून कांग्रेस भवन से राजभवन तक महगाई व बेरोजगारी के विरोध में कूच किया जायेगा। उन्होंने कहाकि प्रदेश की जनता मंहगाई व बेरोजगारी से त्रस्त है लेकिन भाजपा सरकार अनदेखी कर रही है। वहीं जनता सरकार की नीति के खिलाफ आक्रोशित हो सडकों पर उतरने को मजबूर है। कांग्रेस प्रदेश सरकार की मंहगाई व बेरोजगारी का घोर विरोध करती है। बैठक में पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन ंिसह मल्ल, मेघ सिंह कंडारी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, भगवती प्रसाद कुकरेती, राम प्रसाद कवि, पूर्व छावनी उपाध्यक्ष महेश चंद, अमित गुप्ता, नागेंद्र उनियाल, महिमानंद, युवा कांग्रेस मसूरी विधानसभा अध्यक्ष वसीम खान, भरोसी रावत, रामी देवी, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button