FeaturedUttarakhand News

शहीद भगत सिंह की 115वीं जयंती पर इप्टा ने कार्यक्रम कर याद किया।

शहीद भगत सिंह की 115वीं जयंती पर इप्टा ने कार्यक्रम कर याद किया।

मसूरी। इप्टा मसूरी ने शहीद भगत सिंह की 115वीं जयंती पर शहीद भगत सिंह चौक पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर शहर के विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक संगठनों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं इप्टा के सदस्यों ने जनगीत प्रस्तुत किए।
शहीद भगत सिंह चौक पर आयोजित शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान इप्टा के अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि इप्टा विगत 18वर्ष से शहीद भगत सिंह का जन्म दिन मनाता आ रहा है ताकि युवा पीढ़ी उनके जीवन से प्रेरणा ले सके।

उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए फांसी का फंदा चूमा आज उनकी बदौलत देश आजाद हुआ। उन्होंने इस मौके पर आये अतिथियो का स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने देश की आजादी के साथ ही समाज के कमजोर वर्ग को उठाने के लिए भी संघर्ष किया आज देश में नफरत का माहौल बनाया जा रहा है ऐसे में संकल्प लें कि नफरत फैलाने वालों को समाज स्वीकार न करे। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया व भगत सिंह को याद करते हुए देश की आजादी में उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर इप्टा के सदस्यों ने जनगीत सुना लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, अरविंद सेमवाल, सतीश ढौडियाल, ममता कुमार, प्रेम खंडूरी, संजय भटट, देवी गोदियाल, सोबन पंवार, अवतार कुकरेजा, पुष्पा पडियार, चंद्रकला सयाना, रीता खुल्लर, पुष्पा पुंडीर, असलम खान, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा पडियार को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button