FeaturedNational NewsUttarakhand News

सहसपुर पुलिस ने एएसपी/ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गोकशी के अभियोग से संबंधित(03)अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

UK/ सहसपुर
इलम सिंह चौहान की रिपोर्ट

*सहसपुर पुलिस ने एएसपी/ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गौकशी के अभियोग से सम्बन्धित (03) तीन अभियुक्त के गिरफ्तार*

जनपद देहरादून के थाना सहसपुर पुलिस द्वारा A.S.P/थानाध्यक्ष सहसपुर के मैं तो तुम्हें थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरूध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में दिनांक *17.12.2020* को व0उ0नि0 कुलदीप पन्त व उ0नि0 रविन्द्र सिंह नेगी मय फोर्स के थाना क्षेत्र में रवाना थे। जैसे ही पुलिस कर्म0गण खुशहालपुर के पास आसन नदी के पास पहुँचे तो वहाँ पर झाड़ियों से आवाजे आनी लगी शक होने पर पुलिस कर्म0गण झाड़ियों की ओर गये तो वहां पर करीब 5-6 लोगों ने गाय काट कर रखी थी। जिस पर पुलिस कर्म0गणों ने उन्हैं मौके पर पकड़ने की कोशिश कि तो वे लोग वहां से भाग गये जहां पर एक व्यक्ति को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। जिसने अपना नाम नदीम पुत्र मसरूफ निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 23 वर्ष बताया। जिसके द्वारा बताया कि साहब मैं हरियाणा में मजदूरी करता हूँ। यहां करीब 20 दिन पूर्व आया था। हम 5-6 लोगों द्वारा गाय काटी गयी है। जिस पर अभि0 को मौके से समय 12.50 बजे गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना सहसपुर पर मु0अ0सं0 *338/202* 0 धारा *3/5/11 उ0गौ0सं0अधि0* पंजीकृत किया गया तथा मु0अ0सं0 *339/2020* धारा *25/4 आर्म्स एक्* ट पंजीकृत किया गया।


उक्त अभि0गणों की दबिश में पुलिस टीम पुनः क्षेत्र में रवाना हुई तो मुखबिर द्वारा सूचना दी कि जिन लोगों द्वारा गाय काटी गयी है उनमें से दो व्यक्ति खुशहालपुर के पास है। जिस पर पुलिस टीम मय मुखबिर जामा मस्जिद खुशहालपुर के पास पहुँची तो मुखबिर द्वारा दूर से बताया कि जो दो व्यक्ति सामने हैं यही वे लोग हैं जिन्होनें गाय काटी है। जिस पर पुलिस कर्मगणों द्वारा दोनों व्यक्तियों को मौके पर पकड़ कर नाम पता पूछा तो उन्होनें ने अपना नाम क्रमशः 1. नौशाद पुत्र इखलाख 2. कादिर पुत्र इकलाख निवासीगण खुशहालपुर बताया। जिन्हैं मौके पर जुर्म धारा से अवगत कराकर रात्रि लगभग 8:30 बजे किया गया। मौके पर एक कुल्हाड़ी और एक चाकू बरामद किया गया। अभि0गणों को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है पुलिस टीम व0उ0नि0 कुलदीप पन्त , उ0नि0 रविन्द्र सिंह नेगी ,का0 154 मौ0 इरशाद,का0 262 नवीन कोहली ,का0 854 सुधीर कुमार ,का0 646 प्रवीण कुमार,
का0 896 युवराज सिंह आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button