FeaturedUttarakhand News
सैल्यूट तिरंगा ने शहीदों के परिजनों और पूर्व सैन्य अफसरों को किया सम्मानित


बतौर मुख्य अतिथी मुन्ना सिंह चौहान विधायक विकासनगर शामिल हुए । कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रगान गाकर किया गया । संगठन के सदस्यों की ओर से मुख्यतिथियो , विशिष्ठ अतिथियों को मुमेटों देकर सम्मानित किया गया साथ ही शहीद परिजनों में
कारगिल शहीद स्क्वाड्रन लीडर राजीव पुंडीर के भाई रोहित पुंडीर, शहीद सुरज असवाल की माता संप्रति असवाल , शहीद भीम सिंह के पुत्र सिद्धार्थ पुंडीर को संगठन द्वारा सम्मानित किया गया ।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल गुप्ता ने “ऐसा दुजा कोई नही जैसा मेरा देश है” गीत सुनाकर आये हुए सभी श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। मंच संचालन भरत चौहान ने किया।
कवि सम्मेलन की शुरुआत कवि संतोष गोयल द्वारा सरस्वती वंदना गाकर की गई , प्रख्यात साहित्यकार हेमचंद्र सकलानी व कवियत्री सरस्वती उनियाल, कवित्री नीलम शर्मा द्वारा कारगिल शहीदों पर अपनी कविताएं प्रस्तुत की गई विकासनगर अध्यक्ष नवनीत गुप्ता व आनंद बिष्ट द्वारा कवियों को मुमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल गुप्ता , प्रदेश उपाध्यक्ष शीला चौहान , प्रवक्ता सरिता कड़ियाल , प्रदेश कोषाध्यक्ष ज्योतिष पोखरियाल , उपाध्यक्ष पकंज धीमान , शशी खरौला , उमा जोशी , सीमा रावत , हनुमत धाम के अध्यक्ष विष्णु महावर , महानगर अध्यक्ष देहरादून आनंद बिष्ट, राकेश जयसवाल , रचिता ठाकुर , गौरव चावला , प्रधानाचार्य अरुण डबराल, नाथी राम देहाती, सतीश चन्द्र गुप्ता , प्रवाली गुप्ता , ठाकुर भाग सिंह , सुनिता गुलेरिया , कारगिल वीर सैनिक टीका राम उनियाल , मधुबाला आदि उपस्थित रहें।