14 दिन से लापता लड़के का कोई सुराग नहीं राजस्व प्रशासन नाकाम

पुलिस के द्वारा हिंदी मैग्जीन के रिपोट्र ईलम सिहं विकासनगर चकराता देहरादून।
थाना साहिया चकरोता
जनजाति क्षेत्र जौनसार बावर में बदहाल कानून व्यवस्था का शिकार विकास उर्फ गोलू जो जिला देहरादून के विकासखंड कालसी के सैया बाजार से दिनांक 29/6/2018 से गायब चल रहा है जिसका पता लगाने में राजस्व पुलिस अभी तक नाकाम है राजस्व निरीक्षक क्षेत्र सैया से जब संवाददाता द्वारा बात की गई तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया बताते चलें की विकास उर्फ गोलू पिता संतराम मात्र 13 वर्ष 14 दिन से गायब चल रहा है जो सैया बाजार से बिना बताए कहीं चला गया और लापता है जब वह वापस घर पर नहीं आया उसके माता-पिता ने खोजबीन की जिसमें दतौली निवासी संजय ने बच्चे की माता राजो देवी को बताया कि आपका लड़का मैंने देखा था वह काम पर मोरी साइड में गया हुआ है जो कि जिला उत्तरकाशी में स्थित है जब लड़के के माता पिता ढूंढने मोरी गए तो वहां पर भी बच्चा नहीं मिला उसके बाद सैंया क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक के यहां माता पिता के द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई और उन से गुहार लगाई कि जल्दी से जल्दी हमारे बच्चे को हम से मिला दे लेकिन 14 दिन बीत जाने के उपरांत भी राजस्व प्रशासन सुराग लगाने में नाकाम रहा और ऐसा लग रहा है की राजस्व प्रशासन का ढुलमुल रवैया संदेह के घेरे में है संदिग्ध लग रहा है




