19वां उत्तराखंड राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में 350 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग।
19वें राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जनपदों से करीब 350 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में राज कराटे अकादमी मसूरी व देहरादून के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 25 पदक हासिल किए। जिसमें 14 स्वर्ण, 3 रजत, 5 कांस्य पर कब्जा किया।
देहरादून स्थित पीआरडी स्टेडियम में बीते दिन आयोजित कराटे प्रतियोगिता में 75 किग्रा भार में मोहित कंसल ने कुमिते वर्ग में स्वर्ण, 50 किग्रा में अरूण शर्मा जूनियर ने काता में कांस्य और कुमेते में स्वर्ण पदक जीता। सोनम पंवार ने 55 किग्रा भार कुमिते के सीनियर में रजत पदक, 84 किग्रा भार में कुमिते में हिमांशु शर्मा ने रजत पदक जीता।
45 किग्रा भार कुमिते में अनामिका जस्यारी ने रजत और ठाकुर अंश ने काता और कुमिते में स्वर्ण और रजत जीता। 35 किग्रा में मेघा कंडारी ने कुमिते में स्वर्ण कब्जाया। 30 किग्रां कुमिते में रूबीर भाटिया ने कांस्य जीता। 20 किग्रा में अबीर कैंतुरा ने काता और कुमिते कांस्य पदक पर कब्जा किया।
मसूरी के खिलाड़ियों ने कुल 6 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक हांसिल किए। देहरादून से अभिनव बिरमानी 30 किग्रा काता और कुमिते में गोल्ड, अदविक जोशी ने 30 किग्रा काता और कुमेते में गोल्ड, गौरांग चैहान ने 35 किग्रा के काता में गोल्ड और कुमिते में कांस्य, आकाश दंडोतिया 55 किग्रा जूनियर के कुमिते में गोल्ड, अनुज्ञा शर्मा ने 20 किग्रा काता और कुमिते में स्वर्ण पदक जीता।
अनुश्री शर्मा ने 35 किग्रा में कुमिते में स्वर्ण, अद्विका नौटियाल ने 35 किग्रा के काता में स्वर्ण, अवंती शर्मा ने 40 किग्रा के कुमिते में स्वर्ण पदक हांसिल किया।
इस आशय की जानकारी राज कराटे अकादमी के निदेशक एवंम एशियन रेफरी हेमराज शर्मा ने दी। इस मौके पर मोहित कंसल ने प्रतियोगिता में विशेष सहयोग प्रदान किया।