FeaturedUttarakhand News

2चैन लुटेरे मोटरसाइकिल सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के द्वारा हिंदी मैगज़ीन के मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार राठौर देहरादून उत्तराखंड

कोतवाली ऋषिकेश, देहरादून।*

*दो चेन झपटमार गिरफ्तार, तीन सोने की चेन व एक पेण्डल बरामद, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटर साईकिल बरामद* –

दिनांक 22.08.18 को श्री शैलेन्द्र भारद्वाज निवासी हनुमन्तपुरम गंगानगर ऋषिकेश ने थाना पर सूचना अंकित करायी कि दिनांक 21.08.18 की रात्रि 10.00 बजे के लगभग मेरी पत्नी श्रीमती विनीता भारद्वाज अन्य महिलाओं के साथ घर के सामने टहल रही थी कि मोटर साईकिल सवार दो लड़को ने मेरी पत्नी के गले से सोने की चैन छीन कर भाग गये। इस सूचना पर थाना ऋषिकेश पर मु0अ0सं0 384/18, धारा 356 भादवि पंजीकृत किया गया।
दिनांक 29.08.18 को दो मोटर साईकिल सवार अज्ञांत लड़को ने गंगा विहार के पास दो महिलाओं में से एक महिला नीलम जैन की चेन छीन कर भाग गये थे। इस सम्बन्ध में दिनांक 05.09.18 को थाना ऋषिकेश पर मु0अ0सं0 404/18 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया।
क्षेत्र में हो रही चैन लूट की घटनाओं से सम्बन्धित चैन की बरामदगी, चेन लुटेरों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी महोदय के निर्देशन में टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा मुख्य सड़क मार्ग व प्रतिष्ठनों में लगे सीसी टीवी कैमरों को चैक किया गया, जिससे पुलिस को काफी सहायता प्राप्त हुई। सीसीटीवी फुटेज से चेन लूट की घटनाओं में काली रंग की अपाचे मोटर साईकिल का प्रयोग होना पाया गया, जिस कारण पुलिस द्वारा काले रंग की अपाचे मोटर साईकिल की तलाश तेज की गयी। दिनांक 05.09.18 को पुलिस टीम श्यामपुर रेलवे फाटक पर संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि एक काले रंग की अपाचे मो0सा0 आती दिखाई दी, जिसे पुलिस द्वारा रूकने का ईशारा किया गया तो मो0सा0 चालक द्वारा मो0सा0 को मोड़ कर वापस जाने का प्रयास किये जाने लगा। पुलिस द्वारा फुर्ती दिखाकर दोनो लड़को को वंही पर पकड़ लिया। पकड़े गये लड़को की जामा तलाशी ली गयी तो इनके पास से तीन सोने की चैन व एक पैण्डन्ल बरामद हुआ, जिसके सम्बन्ध में इन दोनो से सख्ती से पूछताछ की गयी तो इन्होने बताया कि इनमें से एक चैन हमने दिनांक 21.08.18 को गंगानगर से व एक चेन दिनांक 29.08.18 को भरत विहार के पास से महिलाओं के गले से छीनी थी तथा एक चेन दिनांक 04.09.18 को ढालवाला में एक महिला से छीनी थी। इस पर चेन लूट की तीनो घटनाओं से सम्बन्धित पीड़ितों को मौके पर बुलवाया गया, जिन्होने मौके पर आकर अपनी अपनी चैन की पहचान की तथा दोनो लड़को को पहचानते हुये कहा कि इन्होने की हमारी चेन छीनी थी। चूंकि दोनो अभियुक्तगण द्वारा उपरोक्त घटना की गयी है जिस कारण दोनो को देर सांय के समय गिरफ्तार किया गया, जिन्हे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

*नाम पता अभियुक्त -*
1- सचिन कुमार पुत्र बालेश्वर नि0 ग्राम रामराज, थाना बहसुमा जनपद मेरठ उ0प्र0
2- चेतन सिंह पुत्र जयप्रकाश नि0 ग्राम रामराज थाना बहसुमा जनपद मेरठ उ0प्र0

*बरामदगी* – 1- सचिन – दो सोने की चेन
2- चेतन – एक सोने की चेन व एक लॉकेट
घटना में प्रयुक्त मो0सा0 अपाचे UP20AB 1445 रंग काला

*अपराध करने का तरीका-* यह दोनो अभियुक्त रात्रि के समय सुनसान जगहों में टहल रही महिलाओं की चेन झपट कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग जाते हैं।

*आपराधिक इतिहास -*
1- *सचिन*
१- मु0अ0सं0 384/18, धारा 356/379/411 भादवि – थाना ऋषिकेश।
2- मु0अ0सं0 404/18, धारा 356/379/411 भादवि – थाना ऋषिकेश
3- मु0अ0सं0 78/18, धारा 392/411 भादवि – थाना मुनिकीरेती
4- मु0अ0सं0 219/08, धारा 25/04 शस्त्र अधिनियम – थाना बहसुमा रामराज मेरठ।

2- *चेतन*
१- मु0अ0सं0 384/18, धारा 356/379/411 भादवि – थाना ऋषिकेश
२- मु0अ0सं0 404/18, धारा 356/379/411 भादवि – थाना ऋषिकेश
३- मु0अ0सं0 78/18, धारा 392/411 भादवि – थाना मुनिकीरेती
४- मु0अ0सं0 188/12, धारा 380 भादवि – थाना बहसुमा रामराज मेरठ
५- मु0अ0सं0 191/12, धारा 25 शस्त्र अधि0 – थाना बहसुमा रामराज मेरठ
६- मु0अ0सं0 266/12, धारा 25/4 शस्त्र अधि0 – थाना बहसुमा रामराज मेरठ
७- मु0अ0सं0 268/12, धारा 41/102 द0प्र0सं0 – थाना बहसुमा रामराज मेरठ
८- मु0अ0सं0 137/16, धारा 379/411 भादवि – थाना लक्सर हरिद्वार
9- मु0अ0सं0 143/16, धारा 420/467/468/471/416 भादवि – थाना लक्सर हरिद्वार

*पुलिस टीम -*
1- श्री रितेश शाह, प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश
2- उ0नि0 दीपक धारीवाल, चौकी प्रभारी श्यामपुर
3- उ0नि0 विनय शर्मा
4- उ0नि0 चिन्तामणि
5- का0 886 सन्दीप छाबड़ी
6- का0 1433 योगेश भट्ट
7- का0 823 मनोज कुमार
8- का0 377 सन्तोष
9- का0 470 कमल जोशी
10- का0 1185 नवनीत सिंह नेगी
11- का0 655 विकास मलिक
12- का0 रूपेश
13- का0 सोनी कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button