FeaturedUttarakhand News

20 लाख की कीमत की स्मैक पुलिस ने की बरामद अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस को दिया इनाम

थाना क्लेमेंटटाउन*

*20 लाख कीमती स्मैक तस्करी में 230 ग्राम स्मैक सहित दो तस्कर गिरफ्तार*

दिनांक 22.03.2018 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय देहरादून के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के पर्यवेक्षण व श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय के दिशा निर्देशन एवम श्रीमान क्षेत्राधिकारी नेहरू कालोनी के नेतृत्व में थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस द्वारा दिनांक 22-03-2018 को दौराने चैेकिंग चौकी आशारोड़ी बैरियर थाना क्लेमेंटटाउन से 02 अभियुक्तगणों को अवैध स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया है| अभियुक्त गणों के विरुद्ध थाना क्लेमेंट टाउन पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है अभियुक्त गणों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है |

*नाम पता अभियुक्तगण-*
1- सद्दाम पुत्र जीशान निवासी ग्राम बढ़ी माजरा थाना गंगोह जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 19 वर्ष
2- मनु पुत्र इमरान निवासी बढ़ी माजरा थाना गंगोह जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 24 वर्ष

*बरामदगी*-

1- अभियुक्त सद्दाम के कब्जे से 120 ग्राम अवैध स्मैक|
2- अभियुक्त मन्नू के कब्जे से 110 ग्राम अवैध स्मैक|

*कुल कीमत*अंतराष्ट्रीय मार्केट में स्मैक की कीमत 20 लाख रूपये है*

*आपराधिक इतिहास*-
1- मु0अ0सं0- 43/18 धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट बमान-आस मौहम्मद|
2- मु0अ0सं0- 44/18 धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम- गुफरान|

*पूछताछ का विवरण* अभियुक्त गणों द्वारा पूछताछ में बताया कि वह सहारनपुर से किसी अरशद नाम के व्यक्ति से स्मैक सस्ते दामों में खरीदकर देहरादून में स्कूल/ शिक्षण संस्थानों के छात्रों एवं अन्य को महंगे दामों में बेचते हैं| अरशद उक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अलग से कार्यवाही की जा रही है|

*पुलिस टीम*
1- श्री राज किशोर फर्स्वाण क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी
2- दिलबर सिंह नेगी थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन
3- उप निरीक्षक अरुण त्यागी
4- उप निरीक्षक आशीष रावत
5- कांस्टेबल सतीश कुमार
6- कांस्टेबल सुशील कुमार
7- कांस्टेबल श्रीकांत ध्यानी
8- कांस्टेबल पंकज कुमार *नारकोटिक्स सेल*)

*पुरस्कार*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के तहत कार्रवाई करने व भारी मात्रा में स्मैक पकड़ने वाली टीम को उत्साहवर्धन हेतु ₹ 2500/ नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की।
पुलिस के द्वारा हिंदी मैग्जीन के मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार राठौर उत्तराखण्ड देहरादून।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button