FeaturedUttarakhand News
23 वर्ष पूर्व स्वीकृत नवीन चकराता टाउनशिप हेतु गठित कमेटी ने क्षेत्र का किया भ्रमण क्षेत्र वासियों ने किया जोरदार स्वागत


चीफ टाउन प्लानर एस एम श्रीवास्तव एवं एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया एवं नवीन चकराता की आधारशिला रखने वाले भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल का क्षेत्रवासियों ने जगह जगह पर फूल मालाओं से स्वागत कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।
बताते चलें कि मुख्यमंत्री द्वारा अभी हाल ही में नवीन चकराता टाउनशिप को विस्तृत रूप देने एवं मास्टर प्लान तैयार करने के लिए टाउनशिप विभाग को 2 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने की घोषणा की गई थी।
घोषणा के बाद जारी शासनादेश के आधार पर नवीन चकराता टाउनशिप के प्रस्ताव पर एक कमेटी का गठन किया गया है इसी के दृष्टिगत कमेटी द्वारा नवीन चकराता टाउनशिप क्षेत्र का भ्रमण किया ,और स्थानीय लोगों से इस बाबत चर्चा की कि जिस क्षेत्र में यह नवीन शहर बनना है वह स्थान पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है या नहीं।
चीफ टाउन प्लानर एस एम श्रीवास्तव जिनके द्वारा इस टाउनशिप की प्लानिंग डिजाइन की जानी है उनके द्वारा शिलान्यास स्थान नवीन चकराता पुरौड़ी, माख्टीपोखरी, चौरानी,विराटखाई ,नागथात,डयूडालानी, लकस्यार एवम लखवाड़ से यमुना नदी के आखरी डेस्टिनेशन लखवाड़ व्यासी डैम तक क्षेत्र की मुख्य जगह भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान कमेटी द्वारा जैदौऊ से श्यामू डांडा के बीच में हवाई पट्टी के बारे में भी चर्चा की जिसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। क्षेत्र भ्रमण के दौरान कमेटी को 40 गांव के ग्राम पंचायत सदस्य एवं बीडीसी सदस्यों द्वारा सहमति पत्र दिए गए और साथ ही अपनी खुशी जाहिर की।
चीफ टाउन प्लानर एस एम श्रीवास्तव ने बताया कि नवीन चकराता टाउनशिप विकसित होने से जनजाति क्षेत्र की लोक परंपरा और संस्कृति को कोई हानि पहुंचाए बिना क्षेत्र का विकास किया जाएगा । इसके लिए व्यापक स्तर पर पहले जनसुनवाई की जाएगी।
वही भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल ने कहा नवीन चकराता टाउनशिप बनना चकराता विधानसभा के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा जिससे एक ओर जहां पलायन पर रोक लगेगी ,वहीं बेरोजगारों को रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे और साथ ही पर्यटन क्षेत्र विकसित होने से उत्तराखंड राज्य के रेवेन्यू में भी वृद्धि होगी। इस अवसर पर क्षेत्र में विवेक अग्रवाल, मोनिका मेहता, एस एस परमार, खजान सिंह रावत, कुंदन सिंह चौहान ,खुशीराम जोशी ,सज्जू आर्य, पूर्व प्रधान सूरत सिंह,मिठन सिंह, अर्जुन सिंह, रणवीर सिंह, जसवीर सिंह बीडीसी सदस्य नरेश चौहान दिले राम जोशी गजेंद्र तोमर मोहर सिंह पूर्व प्रमुख भजन सिंह विद्या दत्त उनियाल यशपाल चौहान शंकर दत्त उनियाल भरत सिंह तोमर राकेश नौटियाल महिपाल सुरेंद्र शर्मा आदि क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।