320 ग्राम स्मैक के साथ एक अंतर्राज्यीय गिरोह के एक शातिर अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस की बड़ी कामयाबी

पुलिस के द्वारा हिंदी मैगजीन के मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार राठौड़ देहरादून उत्तराखंड
*थाना प्रेमननगर* दिनांक-17/08/2019
“ *मादक पदार्थ स्मैक कुल 320 ग्राम के साथ एक अन्तर्राज्यीय गिरोह के एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार”*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय देहरादून द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये अभियान के अन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन में एवं श्रीमान क्षेत्रान्त्राधिकारी नगर प्रथम महोदय के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए दिनांक 17.08.19 को प्रेमनगर पुलिस को दोराने चैकिंग धूलकोट सिघनीवाला तिराहा के पास एक व्यक्ति दिखायी दिया जिसे रोकने का प्रयास किया गया, को भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर मौके पर पकड लिया। नाम /पता पूछने पर अपना नाम इकलास बताया व अपने पास भारी मात्रा में नशीला पदार्थ स्मैक होना बताया जिस पर श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय को सूचित किया गया मौके पर पहुंचकर श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय द्वारा उक्त व्यक्ति से पूछताछ कर जामातलाशी ली गयी तो पकडे व्यक्ति से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ स्मैक कल 320 ग्राम अवैध बरामद हुई जिस सम्बन्ध में अभियक्त के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पर अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया कि मैं मूल रूप से बरेली का ही रहने वाला हूँ तथा कपडे की फेरी लगाना व कडाई का काम भी कर लेता हूं तथा मैं एक झगडे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर हत्या के जुर्म में मैं दोस्तो के साथ लुधियाना जेल में रहा था। मैने फतेहगंज बरेली, मेरठ, सहानपुर, देहरादून व हरिद्वार के कुछ लोगो के साथ स्मैक बेचने का काम शुरू किया था। मुझसे पहले मेरे साथी अबरार व साहिल स्मैक बेचने का काम करते थे। उन्ही से मैने यह काम सीखा था अबरार S/O नामालूम मूल निवासीर ग्राम भोजनपुर थाना भीतरी चैनपुर जिला बरेली का रहने वाला है जो वर्तमान में मेरे पड़ोस में ही ग्राम ठहरिया सावरी वार्ड न0 03 निकट साबरी मस्जिद के सामने वाली गली थाना कैन्ट सदर बरेली पर अपने मकान में रहता है । इसकी पत्नी का नाम साकरा है। और इसके भी तीन बच्चे है। यह साडी बेचने का काम करता है। और साडी के बीच मे स्मैक की पुड़ियां 10 ग्राम, 50 ग्राम,20 ग्राम की बनाकर घर से फैरी का आड में निकलता है। और वापस सामान बैच का आता है। इसी प्रकार साहिल पुत्र कल्लू नि0 ग्राम फतेहगंज बरेली यह भी कपडे का काम करता है। हम सब स्मैक अपने ही घर में कैमिकल डालकर बनाते है। हम अधिकतर लोगों को अपने ही घर बरेली में स्मैक खरीदने के लिए बुलाते हैं। व कई बार हम स्वयं ही स्मैक को लेकर हरिद्वार देहरादून सहारनपुर मेरठ में बेचने जाते है। दिनांक 16/08/019 को अबरार ने मुझे स्मैक का पैकेट देकर देहरादून भेजा व कहा कि कल दिनांक 17.08.19 को प्रातः बालाजी धाम प्रेमनगर के पास एक व्यक्ति जो लाल रंग के ट्रैक सूट पहना होगा वह एक कोड वर्ड बतायेगा जिसे तुम इस स्मैक के पैकेट को देना है और वह इस स्मैक को प्रेमनगर के शैक्षणिक संस्थानों मे बेचगा यह बताया था।तथा वह व्यक्ति तुझे एक रूपयों का पैकेट देगा जिसे तुम लेकर वापस आयेगा। यदि वह व्यक्ति किसी कारण वश नही आ पायेगा तो तुम इस स्मैक के बंडल को हिमाचल वाली बस में कर निकल जाना व मेरे फोन पर बात करना मैं तुम्हें बताऊंगा कि यह स्मैक का पैकेट कहा देना। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रही है। आज अभि0 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
शातिर अभियुक्त का नाम /पता- इकलास खान उर्फ मामा पुत्र स्व0 बरखतुल्ला खान निवासी वार्ड न0-3 मोहल्ला नई बस्ती थाना सदर कैण्ट जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 40 वर्ष.
बरामद माल का विवरण-कुल 320 ग्राम अवैध स्मैक
अभियुक्त इकलास का आपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0 162/19 धारा 8/21 NDPS ACT
पुलिस टीम-
1. श्री शेखर सुयाल, क्षेत्राधिकारी नगर , देहरादून
2. श्री एश्वर्वा पाल, प्रभारी So0 देहरादून
3. श्री नरेन्द्र सिंह गहलावत, थानाध्यक्ष प्रेमनगर, देहरादन
4. उ0नि0 ओमवीर सिंह चौकी प्रभारी झाझरा, थाना प्रेमनगर, देहरादून
5. उ0नि0 शिवराम थाना प्रेमनगर, देहरादून
6. उ0नि0 नवनीत भण्डारी, थाना प्रेमनगर, देहरादून
7. उ0नि0 हर्ष अरोडा SOG देहरादून
8. का0 नरेन्द्र रावत, का0 अमित, का0 राजकुमार थाना प्रेमनगर, देहरादून



