5वीं एशियन जु–जित्सु प्रतियोगिता, आबू धाबी में ऋषिकेश कीे शिवानी गुप्ता ने भारत देश का परचम लहराते हुए जीता रजत पदक।

– 5वीं एशियन जु–जित्सु प्रतियोगिता, आबू धाबी में ऋषिकेश कीे शिवानी गुप्ता करेंगी भारत देश का परचम लहराते हुए जीता रजत पदक।
दिनांक 13 से 16 सितंबर 2021 तक आबू धाबी, (यू.ए.ई) में आयोजित होने जा रही पांचवी एशियन जु–जित्सु चैंपियनशिप में ऋषिकेश की मार्शल आर्ट कोच शिवानी गुप्ता भारत देश को रजत पदक दिलाया शिवानी गुप्ता ने बताया कि जु-जित्सु मार्शल आर्ट में कांटेक्ट फाइट सिस्टम ट्रेनिंग देने में सबसे बड़ा सहयोग वर्ल्ड चैंपियन एवं जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ़ नैनीताल के महासचिव सेंसेई विनोद लखेरा जी का रहा है इसी बीच कोरोना काल के चलते लगातार मै सेंसेई विनोद लखेरा जी के साथ जु-जित्सु मार्शल आर्ट का अभ्यास करती रही जिससे मुझे आज अपने भारत देश का परचम लहराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
शिवानी गुप्ता ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरु जुजित्सु मार्शल आर्ट प्रशिक्षक सेंसेइ विनोद लखेरा जी, जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड एवं इंडिया के महासचिव रेंसी विनय कुमार जोशी जी को दिया और आभार व्यक्त किया।
जानकारी देते हुए जु–जित्सु एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड एवं इंडिया के महासचिव विनय जोशी जी ने बताया कि दिनांक 13 से 16 सितंबर 2021 तक आबू धाबी (यू.ऐ.ई) में जु–जित्सु एशियन यूनियन (जेजेऐयू) के नेतृत्व में आयोजित हुई जिसमें ऋषिकेश की शिवानी गुप्ता ने रजत पदक प्राप्त किया और आगे 2022 में होने वाले एशियन इंडोर मार्शल आर्ट गेम्स के लिए क्वालीफाई किया।
इस खुशी के मौके पर विधान सभा अध्यक्ष माननीय प्रेम चंद अग्रवाल , महापौर नगर निगम अनीता ममगाई , मुनी की रेती नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी , पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दीप शर्मा , देवभूमि ऋषिकेश कराटे ट्रेनिंग सेंटर के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह तोमर ,महासचिव अलक्षेंद्र सिंह , SIKAI इंडिया प्रेसिडेंट शिहान नरेंद्र चौहान , SIKAI उत्तराखंड प्रेसिडेंट शिहान हिमांशु कुलेठा , SIKAI उत्तराखंड महासचिव सेंसाई मिंटू सैनी , सेंसाई विनोद लखेरा , सेंसाई विशान छेत्री ,परम श्रद्धेय ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी प्रमुख जयराम आश्रम, जिला पंचायत सदस्य आरती गॉड , समाजसेवी मानव जौहर , अध्यक्ष चारू माथुर कोठारी इनरव्हील क्लब ऋषिकेश,aicc सदस्य जयेंद्र रमोला , महिला मोर्चा महामंत्री सीमा रानी, समाजसेवी प्रिंसी रावत, समाजसेवी नीरजा गोयल , समाजसेवी विपिन डोगरा, समाजसेवी प्रिया अरोड़ा , समाजसेवी प्रिया रतूड़ी ,प्रदीप कोहली , सरमिष्ठा पटेल ,वायु सेना अधिकारी देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी ,सरोजनी थपलियाल , समाजसेवी रितिक खेल प्रेमियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनाएं दी।।