5 लाख की कीमत की 5 किलो चरस और दो नशा तस्कर पुलिस ने किया गिरफ्तार बड़ी कामयाबी

पुलिस के द्वारा हिंदी मैग्जीन के मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार राठौर देहरादून उत्तराखंड
थाना सहसपुर
दो नशा तस्कर ₹ पांच (5) लाख कीमत की पांच ( 5) किलो चरस सहित गिरफ्तार।*
———————————————
आज दिनांक 09-06-18 को *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया* के निर्देशन में जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत *श्रीमान पुलिस् अधीक्षक ग्रामीण* एवम *श्रीमान छेत्रधिकारी विकासनगर* के निकट पर्यवेक्षण तथा *थानाध्यक्ष सहसपुर* के नेतृत्व में थाना सहसपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों आदि का चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके फलस्वरूप एक मोटर साईकल पल्सर नंबर HR 71 9320 पर दो अभियुक्तगण *1. *बिलाल एवम 2. सुमित ** को अवैध चरस सहित *लाँघा रोड* से अंतर्गत धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। उक्त मोटर साईकल का प्रयोग नशा तस्करी में करने एवम मौके पर कोई कागजात न होने पर मोटर साईकल को सीज किया गया।
*अभियुक्तगणों से गहनता से पूछताछ की गई तो इनके द्वारा बताया कि अभियुक्तगण बेरोजगार है और पूर्व में चोरी किया करते थे जिस कारण वर्ष 2017 में थाना यमुनानगर , हरियाणा से चोरी के केस में जेल गए । जेल से बाहर आने के बाद इनकी मुलाकात मिर्जापुर में एक नशा तस्कर से हुई जिसने नशा के काम मे अच्छा पैसा होना बताया, उसके बाद ये दोनों लोग मादक पदार्थ की बड़ी बड़ी खेप लेकर आते और विगत 4-5 माह से देहरादुन के विभिन्न स्थानों, प्रेमनगर, विकासनगर , सेलकुई एवम सहसपुर आदि में उक्त खेप की सप्लाई स्कूल/कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र एवम फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों को करने की बात स्वीकार की गई है । उक्त खेप भी आज यह लोग देहरादुन शहर में सप्लाई करने जा रहे थे।*
अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ पर अन्य नशा तस्करो के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है जिस पर जल्द कार्यवाही की जाएगी।।
*नाम पता अभियुक्तगण* …..
——————————
*1* . बिलाल पुत्र हासिम निवासी ग्राम हुसैन मलिकपुर थाना बेहट, जिला सहारनपुर , उत्तर प्रदेश उम्र 24 वर्ष।
*2* . सुमित कुमार पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम हुसैन मलिकपुर थाना बेहट , जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष।
*बरामदगी* ….
—————–
**1* , *पांच (5) किलो चरस । (कीमत करीब ₹ 5 लाख।).**
*2* . मोटर साईकल पल्सर नंबर HR 71 9320.
*पुलिस टीम….*
—————–
*1* . नरेश सिंह राठौड़ , थानाध्यक्ष सहसपुर।
*2* . उ0नि0 बिनेश कुमार, कवींद्र राणा।
*3* . आरक्षी प्रवीण कुमार, इजलाल, परविंदर , श्रीकांत मलिक, मोहन, राजीव, संदीप कुमार।
*अपराधिक इतिहास—-*
——————————–अभियुक्तगण वर्ष 2017 में यमुनानगर से चोरी में जेल गए है अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
…अभियुक्तगण को कल कोर्ट में पेश किया जायेगा।




