FeaturedUttarakhand News
गांव रेतीवाला के पास सारना नदी ने बहकर आया मानव कंकाल

थाना सेलाकुई जनपद देहरादून
दिनांक 09.08.2025
गांव रेतीवाला के पास सारना नदी ने बहकर आया मानव कंकाल

गांव रेतीवाला के पास सारना नदी ने बहकर आया मानव कंकाल
आज दिनांक 09.08.2025 को थाना सेलाकुई पर कॉलर राजेश मल्ल पुत्र मान सिंह निवासी रेतीवाला थाना सेलाकुई देहरादून द्वारा अपने मोबाइल नंबर 9411173298 से थाना सेलाकुई पर सूचना दी गई कि ग्राम दुधई रेतीवाला के पास सारना नदी में एक मानव नर कंकाल मिला है जो बरसात में भदराज की ओर से बह कर आया है । सूचना पर थाना हाजा से तत्काल थानाध्यक्ष सेलाकुई मय फोर्स के क्राइम किट /कैमरा उपकरणों सहित मौके पर रवाना हुए। जहां पर ग्राम रेतीवाला के पास स्थित गुर्जरों के डेरे के पास सारना नदी में एक मानव कंकाल मिला। जो काफी पुराना तथा मांस रहित हड्डियों का ढांचा मात्र होने के कारण मौके पर शिनाख्त नहीं हो पाई ।उक्त कंकाल की चोरो ओर प्रत्येक एंगल से फोटो वीडियोग्राफी की गई एवं फील्ड यूनिट टीम को मोके पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई ।