आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जन् समस्याओं को लेकर नगर निगम के उप मुख्य नगर अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

देहरादून आज 17 दिसंबर को आप पार्टी के कार्येकर्ताओं ने नगर निगम मेँ प्रदर्शन करते हुए नारे बाजी की और नगर निगम उप मुख्यनगर अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
आप पार्टी के sc, st प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक सैलवान ने उपमुख्य नगर अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा की देहरादून के सभी वार्डो की सड़को की खस्ता हालत है। जबकि सैलवान ने ज्ञापन के माध्यम से उप नगर अधिकारी को कई वार्डो की टूटी फूटी सड़कों और नालियों के बारे मेँ बताया और ये भी याद दिलाया की आज से तीन महीने पहले भी एक ज्ञापन दिया गया था जिस पर कोई कार्य निर्माण नहीं कराया गया।
जिससे आम आदमी को दिक्क़तो का सामना करना पढ़ रहा है। उन्होंने ये भी कहा की नदी नालों पर पुस्तो का निर्माण कराया जाये जिससे की क्षेत्र की जनता राहत की सांस ले सकें. ओर खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। आम आदमी पार्टी मांग करती हैं की जल्द से जल्द इन कार्यों को कराया जाये।आप पार्टी ने ये भी मांग करी हैं की मलिन बस्तीयों को मालिकाना हक दिया जाय व टूटी फूटी सड़को को जल्द ही बनाया जाये जिससे की रहागिरो को दिक्क़तों का सामना ना करना पड़े।
प्रदर्शन के दौरान महिला महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष ममता सैलवान, डांडी पुर की वार्ड अध्यक्ष शिवानी गॉड, राजपुर विधानसभा पूर्व संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह,चुखु मोहल्ला वार्ड अध्यक्ष सुमित शर्मा, धामा वाला वार्ड अध्यक्ष शम्मी खान,
शिवाजी मार्ग वार्ड अध्यक्ष सुरजीत सिंह,बूथ अध्यक्ष विक्की मेहरा,लक्ष्मी राय, सुनीता महंदरु, फ़िरदौस सैफी, शिला थापा, सरदार जकतार सांगा,रिंकी थापा,गीता थापा,सिम्मी देवी, श्याम लाल यादव, मो सेहनवाज,लक्ष्मण सिंह,गौरव गुप्ता,रुकसाना,सरिता वर्मा, सुनीता राय, हुकुम सिंह, कृष्णा वोहरा आदि बड़ी संख्या मेँ लोग मौजूद रहे।