FeaturedUttarakhand News
एबीवीपी ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल मतदान के लिए जागरूक किया।


तथा अपील की कि जो पार्टी राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य कर रही है उन्हें मत दें व प्रदेश में मजबूत सरकार का गठन करें। इस मौके पर प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत ने कहा कि परिषद जनता से शतप्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूकता रैली निकाल रही है। उन्होंने जनता से अपील भी की कि जो पार्टी राष्ट्रादी विचार धारा को लेकर कार्य कर रही है उसे भारी बहुमत से जितायें ताकि लोकतंत्र मजबूत हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य कर रहे है तथा यह अभियान चुनाव तिथि तक किया जायेगा। इस मौके पर जिला सहसंयोजक किरन ने कहा कि उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान होना है जिसके लिए शत प्रतिशत मतदान के लिए जनता को जागरूक किया जा रहा है ताकि जनता लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करें। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री नागेंद्र, विभाग संयोजक अनीता रामगढ़, जिला संयोजक चंदन नेगी, प्रदेश एफडी प्रमुख आशीष जोशी, विभाग सह संयोजक आदित्य पडियार सहित बड़ी संख्या में परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।