FeaturedUttarakhand News

विकासनगर में स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, 6.81 ग्राम नशा बरामद।

ड्रग्स फ्री अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई, आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास

संवाददाता (इलम सिंह चौहान)

उत्तराखण्ड को ड्रग्स फ्री बनाने के अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6.81 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 1 अप्रैल की रात पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप (36 वर्ष) निवासी अस्पताल रोड, पूर्विया लाइन विकासनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। उसने यह भी स्वीकार किया कि बरामद स्मैक वह एक स्थानीय व्यक्ति से खरीदकर लाया था और उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था।
पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी लंबा रहा है। उसके खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट, चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं।
वहीं, पुलिस ने बताया कि आरोपी का एक साथी शुभम त्यागी को भी हाल ही में चरस तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button