चैक बाउंस के मामले मे ए0सी0जे0एम अनीता कुमारी ने अभियुक्त को सुनाई दो साल कि सजा। देहरादून,17 जून 2023 को एक मामला सामने आया है। जिसमे एक अभियुक्त को चैक बाउंस होने पर ए0सी0जे0एम अनीता कुमारी ने दो साल कि सजा सुनाई। जिसकी जानकारी अधिवक्ता डी0एस0 गौतम ने देते हुए बताया की अभियुक्त राम सिंह पुत्र शंकर लाल निवासी चार खम्बा पोस्ट ऑफिस क्लेमनटाउन की परिवादी वेद प्रकाश पुत्र स्व0 ब्रह्म सिंह शिमला बाईपास से पुरानी जान पहचान होने के कारण अभियुक्त राम सिंह ने अपनी घरेलू समस्या बताते हुए वेद प्रकाश से 50,000 (पचास हजार रूपये) उधार के तोर पर लिए थे। जोकि राम सिंह द्वारा पैसे ना लोटाने पर वेद प्रकाश ने कोर्ट मे राम सिंह के वरुद्ध परिवादी अंतर्गत 138 पराक्रम लिखित 1881 के विचारण हेतु न्यायलय मे प्रस्तुत किया गया।जोकि कोर्ट मे 22.09.2016 से लंबित था। जिसका निर्णय लेते हुए ए0सी0जे0एम अनीता कुमारी ने अभियुक्त राम सिंह को 17.06.2023 को दो साल की सजा सुनाई।