FeaturedUttarakhand News
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मसूरी इकाई का गठन, मनोज रेंगवाल अध्यक्ष बने।


नगर इकाई गठन में मनोज रेंगवाल अध्यक्ष, डा. रिया शर्मा उपाध्यक्ष, उमेद चंद कुमाई नगर मंत्री, सुहानी नगर सह मंत्री, सौरभ सिंह नगर कोषाध्यक्ष बनाये गये। वहीं एमपीजी कालेज कार्यकारणी का भी गठन किया गया जिसमे कॉलेज इकाई अध्यक्ष आशुतोष जोशी, कॉलेज मंत्री अनुज पंवार, सह मंत्री विकास चौहान, उपाध्यक्ष रवि, रोशन व आयुष, छात्रा प्रमुख प्रीति, आरती, हिमानी व अंकिता, खेल प्रमुख पवन को बनाया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत प्रमुख डा. दिनेष जैसाली, महानगर संगठन मंत्री प्रमेश जोशी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रीतम, सहित मुकेश प्रसाद, अमित पंवार, छात्रसंघ अध्यक्ष मोहन शाही, मनवीर सिंह, तनमीत सिंह खालसा, आदित्य पडियार, रविद्र रावत आदि मौजूद रहे।