FeaturedUttarakhand News

पुल नंबर एक सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति, मोर्चा की बड़ी जीत

नंबर एक पुल से खादर तक 3.7 किमी है सड़क।

3.12 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क।

सवा साल के अथक परिश्रम का है नतीजा।

विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जनपद देहरादून के विकासनगर क्षेत्र स्थित नवाबगढ़ में पुल नंबर 1 से खादर तक 3.7 किलोमीटर सड़क के सुधारीकरण एवं पुनर्निर्माण हेतु सरकार ने 3.12 करोड़ रुपए वित्तीय वर्ष 2025- 26 हेतु स्वीकृत किए हैं, जिसके सापेक्ष टोकन मनी भी रख दी गई है, जोकि मोर्चा की बहुत बड़ी जीत है। नेगी ने कहा कि वर्ष 2024 के अंत में मोर्चा द्वारा नंबर एक पुल से खादर की तरफ जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़क, जिस पर भारी वाहनों के आवागमन से दो -ढाई फीट के गहरे गड्ढे तक हो गए थे तथा लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया था, के निर्माण को लेकर मोर्चा द्वारा आंदोलन किया गया था तथा मा. मुख्यमंत्री जी से 4- 5 बार उक्त सड़क निर्माण हेतु धन स्वीकृत करने की दिशा में शीघ्र पत्रावली प्रस्तुत करने विषयक आदेश निर्गत करवाए तथा पत्रावली को एक पटल से दूसरे पटेल तक पहुंचाने में दिन-रात एक किया |उक्त के क्रम में सड़क के पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण हेतु सरकार से स्वीकृति मिल गयी है। नेगी ने कहा कि मोर्चा हमेशा जनता के हितों को लेकर लड़ाई लड़ता रहेगा। पत्रकार वार्ता में- विजयराम शर्मा व अध्यक्ष जैन मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button