FeaturedUttarakhand News
हर वर्ग तक पहुंचना चाहिए योजनाओं का लाभ: आशा नौटियाल भाजपा

हर वर्ग तक पहुंचना चाहिए योजनाओं का लाभ: आशा नौटियाल भाजपा
भाजपा महिला मोर्चा के दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम का आगाज
देहरादून,आज 27 मई भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम का आगाज शुक्रवार से हो गया है। इसके तहत केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभांवित महिलाओं से संपर्क साधा गया।
और उनके साथ सेल्फी ली गई। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं जिनमें आगनबाड़ी कार्यकत्रियां, आशाएं आदि से उनकी समस्याएं जानी। प्रवास कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने लाभार्थी महिलाओं के साथ सेल्फी लेकर किया।




