बृजभूषण की गिरफ्तारी को लेकर डीएम कार्यालय पर धरना देते भारतीय किसान यूनियन। देहरादून, आज किसान यूनियन ने डीएम कार्यालय पर बृजभूषण की गिरफ्तारी को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन प्रशेक्षित किया गया। जिसमे लिखा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी अगर जल्द ही बृजभूषण पर कार्यवाही नहीं करते हैँ। तो पुरे देश के किसान 21 मई से अनिश्चित कालीन धरना देंगे जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से सरकार कि होगी। इस धरने के दौरान भजन सिंह राठौर,चमन सिंह गुर्जर, राज कुमार शर्मा, राकेश कसाना, अरुण तोमर, राकेश कश्यप, अशोक कुमार, मोहम्मद जाहिद,मोहम्मद सुल्तान, कुनाल, हरविंदर पाल, सुशील कुमार, आर0एस0 नेगी,बलविंदर कोर, सुषमा, रमा चौहान आदि बढ़ी संख्या मे किसान मौजूद थें।