FeaturedUttarakhand News

भाजपा मसूरी मंडल ने बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया।

भाजपा मसूरी मंडल ने बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया।

मसूरी। भाजपा महानगर के निर्देशानुसार भाजपा मसूरी मंडल ने बूथ अध्यक्ष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मसूरी मंडल के सभी 67 बूथ अध्यक्षों सहित शक्तिकेंद्र संयोजकों व विस्तारों को स्मृति चिन्ह व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
मसूरी देहराूदन रोड स्थित यूथ हास्टल में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मान समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहाकि भाजपा बूथ को सबसे महत्वपूर्ण कड़ी मानती है।

क्योंकि इन्ही बूथ अध्यक्षों के प्रयासों व उनकी मेहनत से ही ग्राम पंचायत से लेकर सांसद व प्रधानमंत्री तक बनाने का कार्य करती है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों का धन्यवाद किया कि उनकी बदौलत आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक विचारधारा की पार्टी बनी है। भाजपा ऐसा राजनैतिक दल है जो राजनीति में राष्ट्रनीति की बात करता है। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने बूथ अध्यक्ष की छोटी इकाई की परिभाषा को बदला है व अब पार्टी बूथ अध्यक्ष से शुरू होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक जाती है। उन्हांेने कहा कि बूथ अध्यक्षों के सम्मान का कार्यक्रम महानगर ने शुरू किया है जो अब आने वाले समय में पूरे देश में बूथ अध्यक्षों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। क्यों कि बूथ अध्यक्ष को कोई नहीं जानता इस कार्यक्रम से बूथ अध्यक्ष को सभी जानेंगे व पार्टी बूथ अध्यक्षों का सम्मान करती है क्योंकि यही पार्टी को आगे बढाने का कार्य करते हैं। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के बारे में कहा कि रविवार को मन की बात का 100वां संस्करण प्रसारित किया जायेगा उसे हर बूथ पर बडे स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को मोदी के मन की बात सुनायें क्यों कि इस बार इसका विश्व रिकार्ड बनना है विेशेष कर मसूरी में इस कार्यक्रम को वृहद स्तर पर मनायें ताकि पर्यटक भी प्रधानमत्री मोदी के मन की बात को सुन सकें। उन्होंने कहा कि मोदी विश्व के एक मात्र ऐसे नेता हैं जो महीने में एक बार देश की जनता से सवांद करते हैं जिसमें राजनीति की बात नहीं होती बल्कि जनता से जुड़ी बातें होती हैं, उन्होंने मन की बात से देश की जनता को जोड़ने का कार्य किया है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि बूथ अध्यक्ष भाजपा की सबसे मजबूत कड़ी है जिनकी बदौलत पार्टी चुनाव जीतती है। ऐसे में भाजपा महानगर प्रदेश का पहला ऐसा जिला है जहां बूथ कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का कार्य किया जा रहा है इससे उम्मीद है कि आने वाले समय में प्रदेश व देश के स्तर पर बूथ अध्यक्षों का सम्मान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा इसमें प्रत्येक बूथ पर यह कार्यक्रम होना है जिसमें कम से कम सौ लोग एक बूथ में शामिल होंगे। वहीं मसूरी में ऐसा कार्यक्रम आयोजित किया जाय व पर्यटक इसके भागीदार बनें व जिसका संदेश पूरे विश्व में जाये। क्योंकि इसमें मोदी आम जनता के जुड़ी समस्याओं की बात करते हैं आम जनता के मन को छूने वाली बात करते हैं। कार्यक्रम में भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि भाजपा में पांच अध्यक्ष होते है जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष, लेकिन बूथ अध्यक्ष को वह सम्मान नहीं मिल पाता जिसका वह हकदार होता है जबकि वहीं सबसे अहम कड़ी है वहीं पार्टी को जिताने का कार्य करता है विरोधियों से लड़ता है ऐसे में महानगर का बूथअध्यक्ष सम्मान कार्यक्रम निश्चित ही मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके भाजपा महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, भाजपा मसूरी मंडल प्रभारी रतन सिंह चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमांई, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, महामंत्री कुशाल राणा, अमित भटट, अमित पंवार, महानगर महिलामोर्चा उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार, अनीता सक्सेना, प्रमिला नेगी, सतीश ढौडियाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष वंदना बिष्ट, विजय बुटोला, पालिका सभासद अरविंद सेमवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व मंडल के बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button