FeaturedUttarakhand News

भाजयुमो अध्यक्ष ने कार्यकारणी का विस्तार किया, रविद्रं रावत महामंत्री नियुक्त।

रिपोर्टर सुमित कंसल मसूरी

भाजयुमो अध्यक्ष ने कार्यकारणी का विस्तार किया, रविद्रं रावत महामंत्री नियुक्त।

मसूरी। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार ने जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर की संस्तुति एवं जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप नेगी तथा भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल की सहमति से भाजपा युवा मोर्चा मसूरी मंडल के महामंत्री पद पर रविंद्र रावत रब्बू की नियुक्ति की है।


भाजपा चुनाव कार्यालय में भाजयुमो मसूरी मंडल अध्यक्ष अमित पंवार ने भाजयुमो कार्यकारणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नियुक्ति की घोषणा की जिसमें राहुल कठैत उपाध्यक्ष, रविंद्र रावत रब्बू महामंत्री, धीरज खंडियाल व प्रदीप उनियाल मंत्री, विशाल पंवार मीडिया प्रभारी, सहित प्रियांशु सजवाण, कमलेश चौहान, मनोज चौहान, सुनील नेगी, मोहित गुप्ता, राजेश जवाड़ी, मनीश रावत व मनीष रावत को सदस्य कार्यकारणी बनाया गया है। इस मौके पर भाजयुमो अध्यक्ष अमित पंवार ने कहा कि युवा मोर्चा में महामंत्री का पद खाली हो गया था उसमें पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्र रावत को नियुक्त किया वहीं उपाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, मंत्री व सदस्य पदों पर नये युवाओं को जोड़ा गया है। नये पदाधिकारियों के विस्तार से युवा मोर्चा मजबूत हो गया है और सभी युवा पूरी ताकत के साथ भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी को जिताने के लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, सुनील रतूडी, अनीता पुंडीर, कमला थपलियाल, धर्मपाल पंवार, सुरेश गोयल, सतीश ढौडियाल, अनीता सक्सेना, विजय बिंदवाल, कपिल मलिक, सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button