FeaturedUttarakhand News

हिमाचल व कर्नाटक चुनाव से कांग्रेस को उर्जा मिली व आगे सभी चुनाव जीतेंगे।

हिमाचल व कर्नाटक चुनाव से कांग्रेस को उर्जा मिली व आगे सभी चुनाव जीतेंगे।

मसूरी। हिमाचल के बाद कर्नाटक चुनाव को कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर एक अवसर के रूप में ले रही है और इससे सबक लेकर कांग्रेस एक जुट होकर आगामी लोक सभा चुनावों सहित तेलांगना, मध्य प्रदेश, छत्तीस गढ, राजस्थान आदि में निश्चित जीत हासिल करेगी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पत्रकारों से बातचीत में यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि तेलंगाना कांग्रेस ने बनाया व आंाध्रप्रदेश में राहुल गांधी की पद यात्रा के बाद कांग्रेस को बल मिला है।

मध्य प्रदेश के लोग भाजपा को दण्डित करना चाहते हैं व राजस्थान व छततीस गढ में कांग्रेस फिर जीतेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में होने वाले निकाय चुनावों में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्हांेने कहा कि कर्नाटक चुनाव से पार्टी को सीख मिली है कि एकता के बल पर सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने हरिद्वार संसदीय सीट पर कहाकि पार्टी नेतृत्व जिसको टिकट देगा हम उसके पीछे खडे रहेंगे। पार्टी को तय करना होगा कि टिकट जिताउ व टिकाउ प्रत्याशी को टिकट दे। उन्होंने कहाकि 2024 का चुनाव कु्रशल रहेगा जिस पर अभी से मंथन किया जायेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा के विकास कार्य की धीमी गति है। मसूरी पेयजल योजना इसका प्रमाण है जो योजना 16-17 में बन जानी चाहिए थी वह अब 2023 में बन रही है। चारधाम यात्रा पर उन्होंने कहा कि 2022 की यात्रा हमारे सामने दुःखद रही व प्रदेश को शर्मिदंगी उठाई लेकिन अब न हो इसके लिए बद्रीविशाल व केदार की कृपा चाहते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा व कहा कि वह वह काम के मूूढ में रहते हो या न रहते हों लेकिन हमेशा चुनाव के मूढ में हमेशा रहते हैं। अगर वह उत्तराखंड विकास को लेकर आ रहे हैं तो हम पुष्प वर्षा करेंगे। कर्नाटक चुनाव में ईवीएम पर कहा कि चोरी तब की जाती है जब समाज सोया रहता है। यह तकनीकि है इसमें कमिंयां रहती हैं लेकिन अब लोग जागरूक भी हो गये हैं। उन्होंनेे कहा कि आज प्रचार माध्यमों से भाजपा ढिढोरा पीट रही है कि मंहगाई जीरो हो गई लेकिन हकीकत में आटा, दाल चावल आदि सभी उपयोग की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। बेमौसम बारिश के किसानों का बड़ा नुकसान हुआ है लेकिन सरकार ने मुआवजा देने की बात तो दूर मुआवजा तक नही दिया है, दागी गेंहू कोई खरीद नहीं रहा है। उन्हांेने केरला फिल्म पर कहा कि भाजपा की राजनीति विद्वेष फैलानी की रही है जबकि कांग्रेस समाज में विद्वेष फैलाने वालों के खिलाफ रहती है। और कर्नाटक ने ऐसी भावना रखने वालों को सबक सिखाया है। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने उनका गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मेघ सिंह कंडारी, जयपाल राणा, महिमानंद, महेश चंद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button