FeaturedUttarakhand News

कांग्रेस पार्टी ने प्रचार शुरू किया। घर घर जाकर मतदाताओं से कर रहे संपर्क।

रिपोर्टर सुमित कंसल मसूरी

कांग्रेस पार्टी ने प्रचार शुरू किया। घर घर जाकर मतदाताओं से कर रहे संपर्क।

मसूरी। मसूरी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भी चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। जिसके तहत पार्टी की महिला व पुरूष कार्यकर्ताओं की टीम घर घर, दुकान दुकान जाकर मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आहवान कर रहे हैं।


मालरोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में सुबह कांग्रेस के महिला व पुरूष कार्यकर्ता एकत्र होते हैं तथा वहां से दिशा निर्देश मिलने के बाद मसूरी के विभिन्न क्षे़त्रों में जाकर कांग्रेस की मसूरी विधानसभा प्रत्याशी गोदावरी थापली के लिए मतदान करने का आहवान कर रहे हैं। कार्यकर्ता मतदाताओं को कांग्रेस की रीति नीति से अवगत कराने के साथ ही इस बार कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए कह रहे हैं। कार्यकर्ता दूर दराज के क्षेत्रों में घर घर जाकर प्रचार कर रहे हैं वहीं मालरोड सहित अन्य स्थानों पर भी गोदावरी थापली के लिए मत मांग रहे हैं। इस बार चुनाव का समय कम होने से कार्यकर्ता पूरा क्षेत्र कवर करने के लिए दिन रात जुटे हुए हैं। प्रचार करने वालों में मेघ सिंह कंडारी, महेश चंद, अमित गुप्ता, नागेद्र उनियाल, जसबीर कौर, पालिका सभासद नंद लाल सोनकर, दर्शन रावत, प्रताप पंवार, कुलदीप रौंछेला, केदार चौहान आदि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button