देहरादून आज 7 जून को काँवली रोड़ पर कांग्रेस कार्येकर्ताओं ने सड़क की बदहाल व्यवस्था और कूड़े के ढ़ोल को हटाने के लिए विनोद कुमार एडवोकेट के नेतृत्व मे धरना दिया।
जिसमे स्वस्थ्य अधिकारी डॉo आनंद शुक्ला को ज्ञापन प्रसेक्षित करते हुए विनोद कुमार ने मांग की है की काँवली पर शिवाजी मार्ग बस्ती के सामने कूड़े का ढेर पड़ा रहता है जिससे यहां से निकलने वाले लोग व बस्ती के लोगो का जीना मुहाल हो गया है और आगे आगे गर्मी के साथ मानसून मे कूड़े से उड़ने वाली दुरगंध से बीमारी फैलने का डर बना रहता है, मौके पर मौजूद कांग्रेस के प्रदेश सचिव जगदीश धीमान ने मांग की है कि इस कूड़े की समस्या से क्षेत्रवासियों को जल्द से राहत दी जाये और इसको कहीं और शिफ्ट किया जाये।
जिस पर डॉ आनंद शुक्ला ने जल्द से जल्द कूड़े का टंचिंग हटाने का आश्वासन दिया।
विनोद कुमार ने कहा की इसके बाद सड़क की समस्या को लेकर संबधित विभागों का घेराव के साथ साथ लगातार धरने प्रदर्शन किया जायेगा।
इस दौरान दिनेश कौशल, अभिषेक गुप्ता,कांति वल्ल्भ भट्ट,राधेश्याम,अरुण बलौनी, आनंद जगुड़ी,अजय कुमार आदि बड़ी संख्या मे क्षेत्रवासी मौजूद रहे।