पूर्व रक्षा मंत्री बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने श्रदांजलि देकर किया याद। देहरादून। पूर्व विधायक राज कुमार के कैम्प कार्यालय में पूर्व रक्षा मंत्री बाबू जगजीवन राम को पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने श्रदांजलि देकर किया याद। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि पूर्व रक्षा मंत्री बाबू जगजीवन राम को भुलाया नहीं जा सकता है। और क्योंकि उन्होंने अनुसूचित जाति, पिछडी जाति व सभी वर्ग के लोगों को आगे बढाने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज उन्हीं की सिद्धांतों से देश आगे बढ रहा है। इस अवसर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर सोमप्रकाश वाल्मीकि,पार्षद निखिल कुमार, अनूप कपूर,अर्जुन सोनकर,विरेन्द्र बिष्ट, हेमराज,ईश्वर चन्द,जहांगीर खान,इमरान परवीन,शिव कुमार, सुरेश पारछा आदि लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये।