FeaturedUttarakhand News
देहरादून, कांग्रेस ने चलाया केंद्र सरकार के खिलाफ पोल-खोल अभियान।


जिसमे केंद्र सरकार द्वारा 9 साल मे किये गए कार्य को जनता के बीच बताया गया। जिसमे कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने क्षेत्र की जनता के सामने ट्रिपल इंजन की सरकार का उदहारण देते हुए कहा कि हमारे यहाँ पहला इंजन नगर निगम है। दूसरा इंजन उत्तराखंड सरकार और सर्वोसरवा तीसरा इंजन केंद्र सरकार है। और इन तीनो इंजन ने मिलकर 14 साल पहले मिलने वाला 375 का सिलेंडर 1150 सो का हो गया है। और 75 रूपये वाला सरसो का तेल आज 200 रूपये हो गया। धस्माना ने सभी जरूरत कि चीजों के दाम बताते हुए कहा कि आजकल मे खुद बाजार से सामान लाता हूँ क्योंकि उनकी धर्मपत्नी ने उनकी ड्यूटी लगा दी है। इसलिए उनको हर चीज के दाम पता है।वहीं पार्षद सुमित्रा ध्यानी ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओ की रसोई का बजट खराब कर दिया है। हर चीज महिलाओं की पहुंच से बहार हो गईं है। पोल-खोल अभियान मे मौजूद महानगर अध्यक्ष जसविंद्र सिंह गोगी ने कहा की 9 सालो में केंद्र सरकार ने सिर्फ देश की जनता को लूटने का काम किया है। हर चीज पर कई गुना रेट बढ़ गए हैँ। देश की गरीब जनता भूख मरी के कगार पर खड़ी है। लेकिन केंद्र सरकार पर इसका कोई असर नहीं पढ़ रहा है। इस मौके पर महेश जोशी,पूर्व पार्षद सुभाष इस्सर,मोहन जोशी, तिवाड़ी, अनूप पासी व अन्य लोग मौजूद रहे।