FeaturedUttarakhand News
देहरादून साइबर क्राइम सेल ने 10 लाख 56 हजार की कीमत के 70 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया


मोबाइल फोनो की बरामदगी हेतु साइबर क्राइम सेल टीम द्वारा कड़ी मेहनत और लगन से कार्य करते हुए सर्विलांस के माध्यम से हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड आदि राज्य से जनपद देहरादून के खोए गए कुल 70 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए गए बरामद हुए मोबाइल फोनो को आज दिनांक 5 फरवरी को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया
गया अपने मोबाइल फोनों को वापस पाने पर उनके स्वामियों द्वारा पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया तथा उपरोक्त सराहनीय कार्य की स्थानीय जनता व मीडिया द्वारा भरपूर प्रशंसा की गई पुलिस द्वारा स्थापित किए गए साइबर क्राइम सेल में पुलिस के पास जो भी मोबाइलों की रिकवरी हेतु सूचनाएं प्राप्त होती हैं|
पुलिस द्वारा उन पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए मोबाइलों की जल्द से जल्द बरामदगी के प्रयास भी किए जाते हैं| *पूर्व में भी साइबर क्राइम सेल टीम द्वारा 28 लाख की कीमत के कई मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया जा चुका है*